एंटरटेनमेंट

तैमूर अली खान पटौदी को लंदन में मिली एक नई दोस्त

Deepali Porwal  |  Jun 27, 2018
तैमूर अली खान पटौदी को लंदन में मिली एक नई दोस्त

छोटे नवाब यानी कि तैमूर अली खान पटौदी (Taimur) इन दिनों अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। सिर्फ मम्मी-पापा ही नहीं, बल्कि उनकी नानी बबीता कपूर, मौसी करिश्मा कपूर और कज़िंस समायरा व कियान भी वहीं हैं। इतने सारे लोगों के होते हुए भी तैमूर ने अपनी कंपनी के लिए वहां एक दोस्त ढूंढ लिया है।

तैमूर को मिली नन्ही दोस्त

स्टार किड तैमूर की लंदन ट्रिप की फोटोज़ के बीच उनकी एक खास फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में वे एक क्यूट सी बच्ची के साथ बेंच पर बैठे हुए हैं और वह बच्ची उनकी तरफ ही देख रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर की यह दोस्त भी कोई आम बच्ची नहीं है। दरअसल वह टीवी एक्टर और रोडीज के जज रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह है। कायनात इन दिनों अपनी मम्मी प्रियंका सिंह के साथ लंदन में हैं, जहां उनकी नानी का घर है। वे लंदन का चिड़ियाघर घूमने गई थीं, जहां उन्हें छोटे नवाब मिल गए।

छोटे नवाब का शरारती रवैया

तैमूर अली खान पटौदी और कायनात सिंह की इस फोटो को देखकर लग रहा है कि जैसे तैमूर किसी शरारत की प्लानिंग कर रहे हैं। उनके पापा सैफ अली खान बताते हैं कि तैमूर बहुत शैतान हैं और अभी से बिलकुल गुंडा टाइप हरकतें करते हैं। ऐसे में इस फोटो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शायद वे कायनात को परेशान करने की कोई योजना बना रहे होंगे। कायनात की मम्मी प्रियंका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे करीना कपूर खान, तैमूर अली  खान पटौदी और कायनात के साथ बेंच पर बैठी हैं।

तैमूर की परफेक्ट लंदन वेकेशन

सैफ अली  खान और करीना कपूर खान हर साल लंदन घूमने जरूर जाते हैं। इस बार उनके बेटे तैमूर भी उनके साथ ढेर सारी मस्ती कर रहे हैं। सोनम कपूर के जन्मदिन के साथ ही करिश्मा कपूर का जन्मदिन भी लंदन में ही मनाया गया। करिश्मा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो में तैमूर अली खान अपने पापा सैफ अली खान की गोदी में हैं, जहां से वे बेंच पर रखे कप केक की तरफ बड़े प्यार से देख रहे हैं।

इस ट्रिप में तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ भी क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।

एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही चटपट और झटपट खबरों के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें :

किश्वर मर्चेंट की बिकिनी फोटो पर पति सुयश राय ने लिखी गाली

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

वायरल वीडियो : प्ले स्कूल जाने पर मम्मी करीना कपूर से नाराज़ हुए छोटे नवाब

सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना कपूर का वायरल वीडियो

Read More From एंटरटेनमेंट