एंटरटेनमेंट

तैमूर अली खान ने शेफ हैट पहनकर मम्मी करीना के लिए बनाई यम्मी आइसक्रीम, तस्वीरें वायरल

Supriya Srivastava  |  Nov 26, 2019
तैमूर अली खान ने शेफ हैट पहनकर मम्मी करीना के लिए बनाई यम्मी आइसक्रीम, तस्वीरें वायरल
सैफ अली खान और करीना कपूर के सुपुत्र तैमूर अली खान कुछ भी करते हैं, मीडिया में वायरल हो जाता है। फिर चाहे उनका प्यार हो, नटखट शैतानियां हों या फिर गुस्सा, मीडिया उनके हर एक्सप्रेशन को कैमरे में कैद करना नहीं भूलती। तैमूर अक्सर मम्मी करीना के साथ स्पॉट किए जाते हैं। करीना जहां भी जाती हैं, तैमूर भी साथ ज़रूर होते हैं। मम्मी के लिए अपने इसी प्यार को नन्हे तैमूर ने कुछ अलग तरीके से जताने की कोशिश की है। 
हाल ही में तैमूर अली खान ने अपनी मां के साथ शेफ विजय चौहान से कुकिंग क्लासेस लीं। इसकी तस्वीरें करीना कपूर के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ एप्रेन और शेफ हैट पहने हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों के साथ शेफ विजय चौहान भी पोज़ देते दिख रहे हैं। इस दौरान विजय चौहान ने इस बात का खुलासा भी किया कि तैमूर ने खुद अपनी मम्मी के लिए यम्मी आइसक्रीम बनाई है। देखिए शेफ के कपड़ों में तैमूर की ये क्यूट तस्वीरें।
 
तैमूर अक्सर मीडिया में किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द ही तैमूर को इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेज सकते हैं। इस खबर ने तैमूर की एक झलक के लिए परेशान फैंस और मीडिया को निराश कर दिया था। खबरें थीं कि तैमूर को इंग्लैंड के नामचीन प्रेप स्कूल, लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि सैफ अली खान और मंसूर अली खान पटौदी को भी शुरुआती पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में भेजा गया था।
 
दरअसल, तैमूर को मिलने वाली मीडिया की इतनी ज्यादा अटेंशन पापा सैफ अली खान को कुछ रास नहीं आती है और इस बात को वे कई बार जता भी चुके हैं। ऐसा अक्सर होता है, जब मम्मी करीना कपूर का हाथ पकड़ कर चल रहे तैमूर पर करीना से ज्यादा लोगों का ध्यान रहता है। अब तो लोग तैमूर के एटीट्यूड व गुस्से को लेकर भी तरह-तरह की खबरें बनाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर घात लगाए बैठे ट्रोलर्स भी तैमूर को ट्रोल करने से नहीं चूकते। आखिर इस बात को समझना कितना मुश्किल है कि बच्चों का मूड कभी भी, कैसा भी हो सकता है। ऐसे में तैमूर को गुस्सैल और बिगड़ैल करार देना कहां तक सही है।
 
बात करें करीना कपूर के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘गुड न्यूज़’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म आईवीएफ टेक्नीक पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों को परोसा जा रहा है। फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी दर्शकों को गुदगुदाते हुए नज़र आ रहे हैं। अगर आपने अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो यहां देखिए।  
 
https://hindi.popxo.com/article/aishwarya-rai-bachchan-and-abhishek-bachchan-daughter-aaradhya-bachchan-get-trolled-for-putting-makeup-in-hindi-862568
 
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट