DIY फैशन

10 + ट्रेडिंग स्वेटर के डिजाइन – Sweater ki Design in Hindi

Supriya Srivastava  |  Dec 23, 2022
स्वेटर के डिजाइन

Intro- बचपन में जब सर्दियों के मौसम में धुप खिलती थी तो घर की दादी और नानी अक्सर हाथ में ऊन और सिलाई लेकर बैठ जाती थीं। इसके बाद शुरू होती थी हम बच्चों के लिए स्वेटर की बुनाई। अलग-अलग रंगों के सुंदर-सुंदर डिजाइन वाले स्वेटर। मगर समय के साथ घर के बने स्वेटर की जगह रेडीमेड स्वेटर ने ले ली। लोग समय की बचत करने के फेर में बाजार के बने स्वेटर खरीदने लगे। मगर इन स्वेटर में वो बात कहां, जो घर के बने स्वेटर में होती है। आज भी कई घरों में बड़े-बुजुर्ग अपने हाथ की कला दिखाते हुए घर पर ही स्वेटर बुनने का काम करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं एक से बढ़कर एक स्वेटर के डिजाइन (sweater ki design)।

Kids Sweater Design Hindi : छोटे बच्चों के स्वेटर के डिजाइन

बात जब छोटे बच्चे के स्वेटर के डिजाइन (Bacchon ke sweater ki design) की आती है तो जेहन में क्यूट-क्यूट से प्यारे-प्यारे स्वेटर डिजाइन आते हैं। किसी में एनिमल्स डिजाइन होती है तो किसी में दो कलर का स्वेटर का डिजाइन होता है। छोटे बच्चों के लिए ऊन के रंग भी चटक देखे जाते हैं, ताकि वे उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकें। आप भी देखिये ऐसे ही कुछ छोटे बच्चे के स्वेटर के डिजाइन। 

लिटिल फाॅक्स स्वेटर के डिजाइन

भूरे रंग के इस स्वेटर में लिटिल फॉक्स का डिजाइन बना हुआ है। अगर आप स्वेटर की बुनाई में माहिर हैं तो इस तरह का स्वेटर डिजाइन बनाना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। स्वेटर को कूल लुक देने के लिए एक साइड बटन से भी डिजाइन तैयार किया गया है। 

नाव की डिजाइन

बच्चों के स्वेटर डिजाइन (Bacchon ke sweater ki design) काफी क्यूट होते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इनमें किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इस स्वेटर के डिजाइन में काले और सफेद रंग से 3 नाव बनी हैं, जो इसे सिंपल होने के बावजूद बच्चों के लिए काफी आकर्षक लुक दे रही हैं।  

बच्चों के लिए पोचू डिजाइन

सर्दी के मौसम में पोचू एक ऐसा डिजाइन है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक में पसंद किया जाता है। छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी लड़कियां तक पोचू पहनना पसंद करती हैं। अगर आप ऊन और क्रोशिया सिलाई से क्रोशिया डिजाइन बनाने में माहिर हैं तो इस तरह का पोचू डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। 

यूनिकाॅर्न स्वेटर डिजाइन

यह एक एकदम अलग तरह का डिजाइन है। यूनिकॉर्न हमेशा से ही बच्चों के बीच लोकप्रिय रहा है। ऐसे में अगर उनके स्वेटर में इस तरह का डिजाइन (Bacchon ke sweater ki design) बना देंगी तो उनकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी और वो पूरे मन से घर का बना स्वेटर पहनेंगे। इस स्वेटर डिजाइन में एक स्लीव्स जहां प्लेन है वहीं दूसरी दूसरी स्लीव्स से यूनिकॉर्न का डिजाइन शुरू होते हुए बीच तक आता है।  

स्वेटर पर डाॅल की डिजाइन

डॉल यानि गुड़िया बच्चों की फेवरेट होती है। खासतौर पर लड़कियों के बीच। ऐसे में उनके स्वेटर पर अगर एक नहीं बल्कि तीन-तीन डॉल के डिजाइन हों तो उनकी ख़ुशी बस देखते ही बनेगी। आप भी अपनी कला दिखाते हुए इस तरह की डॉल डिजाइन स्वेटर पर बना सकती हैं।   

Gents Sweater Design : जेन्ट्स स्वेटर के डिजाइन

वैसे तो जेंट्स के बीच रेडीमेड स्वेटर ज्यादा लोकप्रिय होते हैं लेकिन अगर उन्हें हाथ से बने स्वेटर पहनने को दिए जाएं तो वो भी उन्हें बेहद प्यार से पहनते हैं। जेंट्स के लिए स्वेटर डिजाइन बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि वे दिखने से सिंपल होने के साथ सोबर भी हों। जेंट्स के बीच ज्यादा रंगों वाला स्वेटर अधिक पसंद नहीं किया जाता। हम आपके लिए यहां gents sweater design के कुछ ऑप्शन लेकर आये हैं। 

क्लासिक स्वेटर डिजाइन

बात जब gents sweater design की आती है तो सबसे पहले ऊन के रंगों का चयन महत्वपूर्ण होता है। जेंट्स के लिए चटक रंग के स्वेटर न के बराबर ही इस्तेमाल होते हैं। उनके लिए ग्रे, व्हाइट, ब्लैक, ब्रॉउन आदि हल्के और सोबर रंग ही चुने जाते हैं। इसके अलावा डिजाइन भी उसी रंग की बुनी जाती है। जैसे इस स्वेटर में बुनी गयी है। 

केबल स्वेटर डिजाइन

केबल स्वेटर डिजाइन में एक ही रंग की ऊन का इस्तेमाल करते हुए केबल के तार जैसा डिजाइन बनाया जाता है। ये डिजाइन किसी भी तरह का हो सकता है। आप इसमें चेक्स बनाने के साथ कई तरह की डिजाइन का एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ये डिजाइन स्वेटर में उभरी हुई सी नजर आती है। साथ ही दिखने में खूबसूरत भी लगती है। 

चेन वाला कार्डिगन स्वेटर के डिजाइन

इसे यूनिसेक्स स्वेटर कहना गलत नहीं होगा। इस तरह के स्वेटर को कार्डिगन का नाम दिया जाता है। इस कार्डिगन स्वेटर में चेन भी लगी हुई है। इसका रंग भले ही थोड़ा डार्क हो लेकिन इसका डिजाइन इसे सोबर बनाता है। आप भी अपने घर के किसी जेंट्स के लिए कार्डिगन वाला स्वेटर बना रही हैं तो इस डिजाइन को रिफर कर सकती हैं।   

पुलओवर स्वेटर डिजाइन

इस तरह के स्वेटर डिजाइन का आकर्षण उसका गला डिजाइन होता है। इस स्वेटर के गले को इस तरह तैयार किया गया है कि ठण्ड पड़ने पैर आप इससे अपनी नाक भी कवर कर सकते हैं। दोनों साइड में सिंपल लाइंस डाली गई हैं और बाकि स्वेटर डिजाइन को सोबर ही रखा गया है। 

बंद गला स्वेटर डिजाइन

पुरुषों के बीच बंद गले वाला स्वेटर के डिजाइन (sweater ki design) भी काफी लोकप्रिय होते हैं। सफ़ेद रंग के इस स्वेटर में सेल्फ डिजाइन की गई है। यानि जिस रंग का स्वेटर, उसी रंग की डिजाइन। ठंड अधिक पड़ने पर इस तरह का बंद गला स्वेटर काफी पसंद किया जाता है।   

Ladies Sweater Design in Hindi : लेडीज स्वेटर के डिजाइन

बाजार में लड़कियों के लिए कपडे खरीदने जाते हैं तो एक नहीं बल्कि ढेरों विकल्प सामने होते हैं। कुछ यही हाल लेडीज स्वेटर डिजाइन ladies sweater design in hindi का भी है। लड़कियों के लिए स्वेटर के डिजाइन बनाते समय आप काफी एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं। चाहें तो स्वेटर को एकदम सिंपल रख सकते हैं तो कभी उसमें चटक रंग का ट्विस्ट भी दाल सकते हैं। हम आपके लिए यहां लेडीज के लिए लेडीज स्वेटर की डिजाइन लेकर आये हैं।  

लेडीज कार्डिगन डिजाइन

लेडीज के बीच कार्डिगन ज्यादा लोकप्रिय होता है। हालांकि लड़कियों से ज्यादा यह अधिक उम्र की महिलाओं के बीच ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर स्वेटर की बुनाई के डिजाइन अगर नए ज़माने के हों तो लड़कियां भी इसे पहनने से गुरेज नहीं करतीं। 

स्वेटर ड्रेस और शाॅल डिजाइन 

लड़कियां हर तरह के आउटफिट में फैशन तलाश ही लेती हैं। सर्दियों में भी लेडीज स्वेटर डिजाइन में स्टाइल का तड़का लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको रेगुलर स्वेटर के बजाय स्वेटर ड्रेस बनाने पैर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इसके साथ मैचिंग स्टाइलिश शॉल हो तो कहने ही क्या।  

स्वेटर ड्रेस डिजाइन

बात जब स्वेटर ड्रेस डिजाइन की हो तो इस तरह के बंद गले का स्वेटर ड्रेस भी बुना जा सकता है। यह घुटनों से थोड़ा ऊपर मिडी ड्रेस का लुक देता है। इसे आप अपने क्लासिक लॉन्ग बूट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। 

बोट नेक स्वेटर डिजाइन

लड़कियों के किसी भी ड्रेस में ढेरों डिजाइन ऑप्शन होते हैं। स्वेटर के डिजाइन में भी आप तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स कर सकती हैं। जैसे रेगुलर नेक के बजाय आप बोट नेक का डिजाइन बना सकती हैं। ये दिखने में जितने स्टाइलिश होते हैं पहनने में उतने ही आरामदायक भी होते हैं।  

स्वेटर की साइड डिजाइन

ऐसा नहीं है कि सिर्फ जेंट्स को ही सिंपल और सोबर डिजाइन के स्वेटर पसंद आते हैं, कई लड़कियां भी इन्हें पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप स्वेटर की सिंपल डिजाइन तलाश रही हैं तो इस तरह का स्वेटर डिजाइन बना सकती हैं। 

अगर आपको यहां दिए गए स्वेटर के डिजाइन (sweater ki design) पसंद आए तो इन्हें उन लोगों के साथ शेयर करना न भूलें जिन्हें स्वेटर कग बुनाई का शौक है। 

Read More From DIY फैशन