एंटरटेनमेंट

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर का मजाक

Archana Chaturvedi  |  Aug 16, 2018
सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर का मजाक

हाल ही में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म बेरोजगारी पर चोट करते हुए आत्मनिर्भरता के साथ मेड इन इंडिया को बढ़ावा देती है। लोगों को ये ट्रेलर तो बहुत पसंद आया लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इसके किरदार बनावटी लगे। नतीजा ये हुआ कि लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुष्का और वरुण के लुक का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। आपको बता दें  कि फिल्म सुई धागा का ट्रेलर रिलीज होते ही हर तरफ चर्चा में भी आ गया है। पहली बार किसी फिल्म में वरुण और अनुष्का साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म में उन्हें साथ देखने की बेताबी तो फैंस में है ही, इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा बेताब कर रही है, वो है अनुष्का शर्मा का लुक और एक्टिंग। ट्रेलर में अनुष्का शर्मा रोती और बिलखती दिखाई दे रही हैं और वहीं वरुण अपने कॉमेडी अंदाज में हैं। इसीलिए इन दोनों की ही तस्वीरों और फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर मीम्स बनने लगे हैं। लोगों ने उनकी तस्वीरों और सीन्स को अलग- अलग स्थितियों से जोड़ कर मजाक बनाया है। जिन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ये तो गजब ही है …

गोवा जाने की खुशी तुम क्या समझोगे रमेश बाबू …

बंदे ने तो आंखे खोल दी…

 

क्या कहा जाए अब, कुछ भी लिख देते हैं लोग

 

भाई साहब सही पकड़े हैं एकदम …

 

आ जा .. हो ओओओ आ जा…

 

 

पक्का ये बंदा फिजिक्स का स्टूडेंट रहा होगा..

 

कुछ भी भूलने का, लेकिन एक्स्ट्रा धनिया नहीं भूलने का ….

 

लो जी, हो गया पर्दाफाश ..

 

अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना

ये भी पढ़ें –

1. देखें अनुष्का के वो फनी मेम्स जिससे देख अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं लोग
2. ये है दुनिया के अजीबो- गरीब रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टॉयलेट सीट में खाते हैं खाना  
3. नारियल पानी के फायदे सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
4. #वायरल वीडियो: सबके सामने अनुष्का की दी अंगूठी चूमकर विराट ने जताई खुशी

Read More From एंटरटेनमेंट