एंटरटेनमेंट

सुहाना खान ने अपने 22वे जन्मदिन की Inside Pics की शेयर, Archie’s के को-एक्टर्स के साथ आईं नजर

Megha Sharma  |  May 24, 2022
सुहाना खान ने अपने 22वे जन्मदिन की Inside Pics की शेयर, Archie’s के को-एक्टर्स के साथ आईं नजर

बॉलीवुड के किंग खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपने मंगलवार की शुरुआत अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए की हैं। बता दें कि खुशी कपूर ने अपना 22वां जन्मदिन ऊटी में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और अन्य आर्चीज को-स्टार के साथ सेलिब्रेट किया है। स्टार किड ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में सुहाना वन-शोल्डर ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सुहाना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कमरे को हैप्पी बर्थडे और कलरफुल बलून के साथ डेकोरेट किया गया है। यहां तक कि सुहाना ने अपने फ्लावर बुके की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आर्चीज के सेट पर सुहाना ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

तस्वीरों को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 22/22 जिसका मतलब है कि वह 22 मई को 22 साल की हुई हैं। इन्ही में से एक तस्वीर में सुहाना खान अमिताभ बच्चन के ग्रैंडसन अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई दे रही हैं और दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में खुशी कपूर और युवराज मेंडा सुहाना के साथ पोज करते हुए दिख रहे हैं। खुशी व्हाइट स्वेटर और ब्लैक स्कर्ट में नजर आ रही हैं। स्टार किड ऊटी में फिल्म की शूटिंग के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हुए काफी खुश लग रही थीं।

हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद अब उन्होंने पोस्ट शेयर की है तो उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए पूछा कि मैंने जो फूल दिए थे वो कहां गए तो इसका जवाब देते हुए सुहाना ने लिखा कि, वह हर रात उन्हें अपने पास रखकर ही सोती हैं। बता दें कि आर्चीज गैंग पिछले कुछ समय से ऊटी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

सुहाना खान, द आर्चीज से अगस्त्य और खुशी के साथ कर रही हैं डेब्यू

जोया अख्तर ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म द आर्चीज की घोषणा की थी। इसके बाद हाल ही में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और कई अन्यों द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले टीजर को रिलीज किया गया है। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसे 2023 में रिलीज किया जाएगा।

Read More From एंटरटेनमेंट