Vastu

बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी – Vastu Tips For Bedroom

Archana Chaturvedi  |  Oct 15, 2018
बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी – Vastu Tips For Bedroom

कई बार हम किसी काम को सफल बनाने के लिए अपना 100% उसमें लगा देते हैं लेकिन इसके बावजूद रिजल्ट हमारी सोच से बिल्कुल उलट ही होता है, और हाथ लगती है असफलता। चाहे वो ऑफिस में प्रमोशन की बात हो, एग्जाम में फर्स्ट क्लास रिजल्ट की या सक्सेसफुल लाइफ की। हर बार बनता काम भी बिगड़ जाता है। इसके लिए आपकी नींद भी जिम्मेदार हो सकती है। क्योकि नींद का संबंध आपकी एनर्जी से होता है। जितनी गहरी नींद लेंगे उतने ही एनर्जी से भरपूर रहेंगे। लेकिन नींद देर से आती है या रात में बार- बार आंख खुल जाती है, तो इसका कारण आपके बेडरूम का खराब वास्तु भी हो सकता है। अगर आप अपने बेडरूम में कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपका लक हमेशा गुड यानि अच्छा ही होगा। इसके लिए सिर्फ वास्तु की कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर बेडरूम में वास्तु द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखा जाए तो मैरिड लाइफ में सुख- शांति और बच्चों की पढ़ाई और उनके करियर में सफलता साथ ही परिवार में धन- धान्य की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है। वास्तु के उपायों से निगेटिव एनर्जी नष्ट होती है और पॉजिटिव एनर्जी में बढ़ोतरी होती है। यहां हम आपको बेडरूम वास्तु टिप्स से जुड़ी पूरी गाइड शेयर कर रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी जिंदगी शांति और सुख से व्यतीत कर सकते हैं।

बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए – Vastu Tips For Bedroom

वास्तु के हिसाब से चुनें बेडरूम के दीवारों का रंग – Vastu Color For Bedroom

बच्चों के लिए बेडरूम वास्तु टिप्स – Vastu Tips For Children’s Room

क्या होता है वास्तु शास्त्र – What Is Vastu Shastra?

वास्तु टिप्स जानने से पहले जरूरी है कि आपको वास्तु शास्त्र क्या होता है ? ये आपको पता होना चाहिए। बहुत से लोग वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र को एक ही समझ बैठते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों एक- दूसरे के पूरक हैं। दरअसल, वास्तु भारत की प्राचीनतम विद्याओं में से एक है, जिसका संबंध दिशाओं और ऊर्जाओं से है। इसमें दिशाओं को आधार बनाकर उस विशेष स्थान के आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जाओं को इस तरह सकारात्मक बना दिया जाता है जिससे वो मानव जीवन पर अपना प्रतिकूल प्रभाव न डाल सकें। मुगल काल में बनी इमारतों और घरों, मिस्त्र के पिरामिड के निर्माण में भी वास्तु शास्त्र का सहारा लिया गया है।

बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए – Vastu Tips For Bedroom

परिवार में जितने लोग होते हैं उनके बेडरूम भी अलग- अलग होते हैं। वास्तु में इन अलग- अलग बेडरूम की दिशाएं भी अलग ही बताई गई हैं। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से घर के किस सदस्य का बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए।

 ये भी पढ़ें -अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु के हिसाब से चुनें बेडरूम के दीवारों का रंग – Vastu Color For Bedroom

रंग का हमारी जिंदगी में बहुत महत्व होता है और ये बात सही भी साबित हो चुकी है कि रंग लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं। दरअसल, कुछ खास रंग लोगों में खास इमोशंस पैदा करते है, इसीलिए बेडरूम जहां हम अपना ज्यादातर समय बिताते हैं, की दीवारों पर रंगों का संतुलन बनाना बहुत जरूरी है, ताकि आप सुख- शांति पूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। जहां बच्चों के बेडरूम की दीवारों का रंग सफेद या फिर हल्के रंग का होना चाहिए। वहीं मास्टर बेडरूम में नीला रंग वास्तु के हिसाब से एकदम परफेक्ट होता है।

पती- पत्नी के लिए बेडरूम वास्तु टिप्स – Vastu Shastra For Bedroom

ये भी पढ़ें -सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 गुडलक वास्तु …

बच्चों के लिए बेडरूम वास्तु टिप्स – Vastu Tips For Children’s Room

ये भी पढ़ें -जानिए घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे 

 

Read More From Vastu