लाइफस्टाइल

इन आध्यात्मिक सुविचार के साथ रखिए खुद को मोटिवेटिड – Aadhyatmik Suvichar

Megha Sharma  |  Sep 30, 2020
Spiritual Quotes in Hindi

 

भारत एक परंपराओं का देश है और इस वजह से यहां भगवान और गुरुओं का विशेष महत्व माना जाता है। देशभर में रहने वाले कई लोग गुरुओं और उनके वचनों पर विश्वास करते हैं, जिनसे उन्हें ज़िंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। इस वजह से देशभर के लोग आध्यात्म के साथ जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस कोट्स
आध्यात्म का अर्थ
आध्यात्म का शाब्दिक अर्थ स्वंयम का अध्ययन और आत्मा है। इसका अर्थ है, अपने अंदर के चेतन तत्व को जानना, मानना और दर्शन करना, अर्थात खुद को अंदर से पहचानना या फिर आत्मप्रज्ञ होना। आध्यात्म की मदद से लोगों को निराशा के वक्त भी एक उम्मीद मिलती है और इस वजह से आपको भी ये प्रेरणादायक आध्यात्मिक विचार (spiritual thoughts in hindi) ज़रूर पढ़ने चाहिए। अनुभव पर कोट्स

आध्यात्मिक ज्ञान – Spiritual Thoughts in Hindi

आध्यात्मिक ज्ञान हमारे मन और मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देता है। इनसे हमें मानसिक सुख की अनुभूति होती है और हम अधिक एकाग्रता से जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आध्यात्मिक ज्ञान से समृद्ध कुछ विचार (Spiritual Quotes in Hindi) लाए हैं।
1. ईश्वर तो कण-कण में है,
फिर भी इंसान इन्हें मंदिरों,
मस्जिदों, चर्च और गुरूद्वारों में ढूँढता हैं।
2. उपवास अन्न का नहीं,
बुरे विचारों का करें।
3. सार्थक और प्रभावी उपदेश वह है,
जो वाणी से नहीं, अपने आचरण से
प्रस्तुत किया जाता हैं।
4. अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने की,
कोशिश मत करो, सब सही बने रहों,
गवाही वक्त खुद दे देगा।
5. फल लगने पर वृक्ष की डालिया नीचे की ओर झुक जाती है,
वैसे ही सज्जन पुरूष धन और ज्ञान आते ही विनम्र हो जाते हैं।
6. प्रभु से यह मत कहो कि समस्या विकट है,
बल्कि समस्या से कह दो कि प्रभु मेरे निकट हैं।
7. कुरआन भी अच्छी लगती है मुझे,
गीता का ज्ञान भी मेरा है,
मुझ पर बरसती है मेहरबानियां बहुत,
अल्लाह मेरा हैं और भगवान भी मेरा हैं।
8. मोह के बिना दुःख होता ही नहीं,
जब भी दुःख होता है, मोह से होता हैं।
                                               हमारी जीवनदाता है प्रकृति, पढ़िए नेचर कोट्स व सुविचार

स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन – Swami Vivekananda Quotes in Hindi

 

स्वामी विवेकानंद आज भी अपने विचारों के कारण इस दुनिया में जीवित हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और उनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को हुई थी। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि आध्यात्मिक ज्ञान भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा। इसलिए आज हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के विचार (स्वामी विवेकानंद क्योट्स) लाए हैं। बाबासाहेब आंबेडकर विचार
1. यदि परिस्थितियों पर आपकी मज़बूत पकड़ है,
तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
2. संभव की सीमा जानने का एक तरीका है,
असंभव से भी आगे निकल जाओ।
3. हमे ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो,
मन की शक्ति बढ़े,
बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।
4. अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है,
जब तक जीवन है सीखते रहो।
5. मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं,
जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।
6. दुनिया एक महान व्यायामशाला है,
जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
7. आकांक्षा, अज्ञानता और असमानता –
यह बंधन की त्रिमूर्तियां हैं।
8. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते
तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते।

ओशो के विचार – Osho Quotes in Hindi

आध्यात्मिक गुरु ओशो का जन्म भारत के मध्यप्रदेश में स्थित कुचवाड़ा में हुआ था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1931 को हुआ था। ओशो का बचपन का नाम चंद्र मोहन जैन था। वह हमेशा से ही सरल और गंभीर स्वभाव के थे। अपनी शिक्षा उन्होंने जबलपुर से पूरी की। इसके बाद जैसे-जैसे वह बढ़े हुए उनकी रुची आध्यात्म के प्रति बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग राज्यों और धर्म के लोगों को अपने प्रवचन देना शुरू किया और वह धीरे-धीरे प्रसिद्ध हो गए। इसलिए हम आपके लिए कुछ शानदार ओशो क्योट्स (osho thoughts in hindi) लाए हैं।
1. ओशो के प्रसिद्ध विचार
अपने आप  को खोजिये, नहीं तो 
आपको दुसरे लोगों के राय पर ही निर्भर रहना पड़ेगा, 
और वो जो खुद को नहीं जानते।
2. आत्मा की सबसे बड़ी बीमारी गंभीरता है,
और चंचलता सबसे बड़ी सेहत है।
3. मेरे ज्ञान ने मुझे सभी चीज़ों से मुक्ति दिलवाई,
जिसमें स्वयं ज्ञान भी शामिल है।
4. अधिक से अधिक भोले, कम से कम  ज्ञानी और बच्चों की तरह बनिए। 
जीवन को आनंद लेते हुए जिए, क्योंकि वास्तविकता में यही जीवन है।
5. प्रसन्नता सद्भाव की एक छाया है; 
वो सद्भाव का ही पीछा करती है।
इससे सरल प्रसन्न रहने का कोई और तरीका नहीं है।
6. जब मैं यह कहता हूं कि आप देवी-देवता हैं तो मेरा मतलब यह होता है कि 
आप में अनंत संभावनाएं है, आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
7. आत्मज्ञान एक समझ है कि और यही सबकुछ है, 
और यही बिल्कुल सही है , और बस  यही है 
आत्मज्ञान कोई उपलब्धि नहीं है, 
बस यह जानना है कि ना कुछ पाना है और ना ही कहीं जाना है।
8. यदि आप एक दर्पण बन सकते हैं तो, आप एक ध्यानी बन सकते हैं। 
ध्यान दर्पण में देखने की कला है। 
और तब, आपके अंदर किसी भी प्रकार का विचार नहीं चलता
इसलिए कोई आपको व्याकुलता नहीं होती।

प्रेरणादायक विचार – Inspirational Quotes in Hindi

सभी मनुष्यों के जीवन में प्रेरणादायक विचारों (मोटिवेशनल कोट्स) का होना बेहद ही आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हीं विचारों की मदद से कोई भी मनुष्य अपने बुरे वक्त में आगे बढ़ पाता है या फिर उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। किसी भी मनुष्य का जीवन सरल नहीं होता है। हर किसी के जीवन में अपनी अलग चुनौतियां होती हैं। इन चुनौतियों का सामना करते हुए कई बार मनुष्य हार मान लेता है और उस घड़ी में सबसे अधिक सहायता एक मनुष्य की इन विचारों की मदद से ही होती है। इसलिए हम आपके लिए यहां कुछ प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने से आपको सकारात्मक महसूस होगा और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। 
1. इंतजार मत कीजिए,
सही समय कभी नहीं आता है।
2. जीवन ना तो भविष्य में है,
ना ही अतीत में, जीवन केवल वर्तमान में है।
3. प्रेम एक ऐसा अनुभव है, 
जो कभी हारने नहीं देता
और घृणा कभी जीतने नहीं देता।
4. एक इच्छा से कुछ नहीं बदलता,
एक निर्णय से थोड़ा कुछ बदलता है,
लेकिन एक निश्चय सबकुछ बदल सकता है।
5. श्रेष्ठ वही है, जिसमें दृणता है,
जिद्द नहीं, बहादुरी है जल्दबाज़ी नहीं,
दया है, कमज़ोरी नहीं।
6. दूसरों द्वारा की गई गलतियों से सीखो,
अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने में,
तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी।
7. अगर जीवन में कुछ पाना है, 
तो अपने तरीके बदलो इरादे नहीं।
8. झूठी शान के परिंदे ही फड़फड़ाते हैं,
बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती।

चाणक्य नीति – Chanakya Niti in Hindi

आचार्य चाणक्य एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ महान अर्थ शास्त्री भी हैं। उन्होंने अपने अनुभवों का वर्णन नीति शास्त्र में बेहद ही खूबसूरती से किया है और इस वजह से इसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आपने भी कभी न कभी किसी न किसी के मुंह से चाणक्य नीति ज़रूर सुना होगा। उनकी ये बातें काफी हद तक एक मनुष्य की सुखी जीवन जीने में मदद करती हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। इस वजह से हम यहां कुछ चाणक्य विचार (चाणक्य क्योट्स) पेश कर रहे हैं।
1. भगवान मूर्तियों में नहीं है।
आपकी अनुभूति आपका इश्वर है।
आत्मा आपका मंदिर है।
2. इस बात को व्यक्त मत होने दी जिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है,
बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाएं रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ़ रहिये।
3. जैसे ही भय आपके करीब आये,
उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।
4. कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है,
अपने जन्म से नहीं।
5. हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है।
ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो।
यह कड़वा सच है।
6. जब आप किसी काम की शुरुआत करें,
तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें।
जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं।
7. जो लोग परमात्मा तक पहुंचना चाहते हैं उन्हें वाणी, मन, इन्द्रियों की पवित्रता
और एक दयालु ह्रदय की आवश्यकता होती है।
8. सेवक को तब परखें जब वह काम ना कर रहा हो,
रिश्तेदार को किसी कठिनाई  में,
मित्र को संकट में, और पत्नी को घोर विपत्ति में।
ये भी पढ़ें-
राधे कृष्णा शायरी और राधे कृष्णा सुविचार

Read More From लाइफस्टाइल