एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर के साथ लंदन में हुआ भयावह हादसा, ट्वीट कर शेयर किया कंपा देने वाला अनुभव

Supriya Srivastava  |  Jan 16, 2020
सोनम कपूर के साथ लंदन में हुआ भयावह हादसा, ट्वीट कर शेयर किया कंपा देने वाला अनुभव
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी करने के बाद से मुंबई और लंदन के बीच अप-डाउन कर रही हैं। आनंद अपने काम की वजह से मुंबई शिफ्ट नहीं हो सकते हैं और सोनम फिल्मों के लिए अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हट पा रही हैं। यही वजह है कि शादी के 2 साल बाद भी यह कपल अलग-अलग देशों में रह रहा है। अपने पति से मिलने के लिए अक्सर लंदन जाने वाली सोनम कपूर के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें पूरी तरह से डरा कर रख दिया। अपने इस अनुभव को सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Instagram

हाल ही में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा से मिलने के लिए लंदन गई थीं। इस दौरान सोनम के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वे शायद ही कभी भुला पाएंगी। दरअसल, वहां उन्होंने काम से किसी जगह जाने के लिए उबर कार बुक की थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट के ज़रिए लोगों को बताया कि लंदन में उबर के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब्स अधिक सुरक्षित हैं। सोनम ने लिखा, “दोस्तो, मैंने लंदन की उबर कार में बेहद डरा देने वाले पल का अनुभव किया। कृपया करके सावधान रहें। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब्स सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। मैं बुरी तरह से कांप गई थी।”
 
सोनम के इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूज़र ने उनसे इसके पीछे की वजह पूछी ताकि अगर लंदन में कोई कैब बुक करता है तो वह सावधान रहे। इस ट्वीट के जवाब में सोनम ने लिखा, “वो ड्राइवर दिमागी रूप से स्थिर नहीं था और ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहा था। इसके बाद मैं बुरी तरह से डर गई और कांपने लगी।” 
 
इससे पहले भी सोनम कपूर ब्रिटिश एयरवेज़ के खिलाफ अपना सामान खो जाने की शिकायत ट्विटर पर कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा, “इस महीने मैंने तीसरी बार ब्रिटिश एयरवेज़ में सफर किया है और यह दूसरी बार है, जब मेरा लगेज खोया है। मुझे लगता है, अब मैंने सबक सीख लिया है। मैं दोबारा कभी ब्रिटिश एयरवेज़ के साथ सफर नहीं करूंगी।” हालांकि इसके तुरंत बाद ब्रिटिश एयरवेज़ की तरफ से उनके पास माफ़ी का ट्वीट भी आया था। 
 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। अलग-अलग देशों में रहने के बावजूद दोनों साथ बिताने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। आनंद भी सोनम से मिलने के लिए अक्सर मुंबई आते रहते हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म ‘ज़ोया फैक्टर’ के बाद से सोनम किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं।
 
https://hindi.popxo.com/article/hot-bollywood-actresses-then-vs-now-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट