एंटरटेनमेंट

अपनी शादी में इस डिजाइनर का लहंगा पहन सकती हैं सोनम कपूर

Deepali Porwal  |  Feb 1, 2018
अपनी शादी में इस डिजाइनर का लहंगा पहन सकती हैं सोनम कपूर

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री एक असल रॉयल वेडिंग का गवाह बन सकती है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर मई 2018 में लंदन में आनंद आहूजा से शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर अफवाहों का बाजार उनके डिजाइनर लहंगे को लेकर भी काफी गर्म है। 

शायद सब्यसाची ब्राइड नहीं बनेगी सोनम

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहना गलत नहीं होगा। उनके खास फैशन सेंस से हर कोई प्रभावित हो जाता है। ऐसे  में उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए सब उत्साहित हैं। यह तो सभी को पता है कि अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था और दीपिका पादुकोण की पहली पसंद भी वही होंगे पर इंडस्ट्री से आ रही खबरों के मुताबिक, सोनम कपूर अपने इस खास दिन को अबु जानी और संदीप खोसला के लहंगे से यादगार बना सकती हैं। अभी इस मामले में दोनों ही ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है पर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए भी यही दोनों सोनम की स्टाइलिंग कर रहे हैं। पेरिस में आयोजित हुए एक फैशन वीक में सोनम कपूर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उस समय जहां अबु जानी और संदीप खोसला ने सोनम कपूर की काफी तारीफ की थी तो वहीं सोनम ने भी उन दोनों की तारीफ में कोई कमी नहीं रखी थी।

बचपन से पसंद है यह डिजाइनर डुओ

अबु जानी और संदीप खोसला के मुताबिक, सोनम कपूर बचपन से ही उन दोनों के डिजाइन किए हुए कपड़े पसंद करती रही हैं। फिलहाल सोनम अपनी शादी के प्लैंस व दूसरी तैयारियों पर चुप्पी साधे हुए हैं। डेकन क्रोनिकल में छपी एक खबर के अनुसार, सोनम कपूर के एक फैमिली फ्रेंड ने बताया है कि कपूर परिवार जून में सोनम और आनंद आहूजा की शादी प्लैन कर सकते हैं। पूरा परिवार इन दोनों की शादी को लेकर बहुत उत्साहित है और शादी से पहले खास लोगों की मौजूदगी में दोनों सगाई कर सकते हैं। सोनम कपूर की शादी की तारीख अभी भले ही पक्की नहीं हुई है पर उनकी ‘वीरे दी वेडिंग’ की तारीख फिक्स हो चुकी है। सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया और सुमित व्यास स्टारर यह फिल्म 1 जून 2018 को सिनेमाघरों में लग जाएगी।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद भी है। सोनम की शादी और उनके आउटफिट्स को देखने के लिए तो हम भी खासे उत्साहित हैं! 

पढ़ें – 

फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी सोनम कपूर और राधिका आप्टे

Read More From एंटरटेनमेंट