एंटरटेनमेंट

कान्स पहुंचते ही पति आनंद आहूजा को मिस करने लगीं सोनम कपूर

Deepali Porwal  |  May 14, 2018
कान्स पहुंचते ही पति आनंद आहूजा को मिस करने लगीं सोनम कपूर

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए वहां पहुंच चुकी हैं। शादी की खुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि उन्हें काम के सिलसिले में देश के बाहर जाना पड़ गया।

हनीमून के बजाय काम पर ध्यान

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आनंद आहूजा और सोनम कपूर आहूजा 8 मई को विवाह के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए सोनम कपूर पति के साथ हनीमून पर जाने के बजाय कान्स गई हुई हैं। वैसे तो सोनम कपूर कान्स को अपना दूसरा घर मानती हैं, वे हर साल वहां बहुत एंजॉय भी करती हैं पर इस बार बात कुछ अलग है। हाल ही में शादी करने वाली सोनम कपूर फिलहाल अपने हबी डियरेस्ट यानि कि पति आनंद आहूजा को काफी मिस कर रही हैं।

दोनों की कहानी एक

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सिर्फ सोनम ही अपने पति को मिस कर रही हैं, दरअसल आनंद आहूजा भी उन्हें उतना ही याद कर रहे हैं। इन दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक-दूसरे के लिए मैसेज शेयर किए हैं। सोनम कपूर ने अपनी और आनंद की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वे अपने पति को मिस कर रही हैं। आनंद आहूजा ने भी वही फोटो शेयर करते हुए सोनम को कान्स की बधाई देते हुए लिखा कि वे सोनम और उनकी पूरी टीम पर गर्व महसूस करते हैं और उनसे प्रेरित भी होते हैं।

बहन की भी सताई याद

पति आनंद आहूजा के साथ ही सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर को भी काफी मिस कर रही हैं। दरअसल, रिया उनकी बहन होने के साथ ही स्टाइलिस्ट भी हैं और हर साल कान्स फिल्म समारोह के लिए वही सोनम कपूर की स्टाइलिंग करती हैं। इस साल रिया कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन और रिलीज के काम में व्यस्त होने की वजह से सोनम के साथ कान्स नहीं जा सकी हैं। सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वे रिया को मिस कर रही हैं।

कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, हुमा कुरैशी, कंगना रणौत और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें देखने के बाद अब हमें सोनम कपूर के लुक का इंतज़ार है!

ये भी पढ़ें : 

‘वीरे दी वेडिंग’ : ट्रेलर में मिलें सोनम, करीना, स्वरा और शिखा के ‘गर्ल्स गैंग’ से

सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी का फर्स्ट लुक

सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना कपूर का वायरल वीडियो

Read More From एंटरटेनमेंट