लाइफस्टाइल

अगर दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाइए कि कुछ बहुत अच्छा होने वाला है

Archana Chaturvedi  |  May 26, 2023
अगर दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाइए कि कुछ बहुत अच्छा होने वाला है

पूरे दिन भर में हमारे आस-पास तमाम घटनाएं घटित होती रहती हैं। इनमें से कुछ घटनाएं हमारे जीवन के लिए शुभ-अशुभ संकेत भी देती हैं। खराब संकेतों को तो हम जल्द समझ जाते हैं लेकिन शुभ संकेत समझ नहीं आते हैं। अगर आपको भी कुछ ही घटनाएं देखने को मिलती हैं जिनके बारे में हम यहां बात कर रहे हैं तो समझ लीजिए आपके अच्छे दिन करीब हैं।

अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये शुभ संकेत | sign of good luck and prosperity in hindi

गरुण पुराण के अनुसार जब नारद मुनी बैंकुठ धाम पहुंचे थे तो उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से मनुष्य के जीवन में अच्छा वक्त आने वाले संकेतों के बारे में पूछा था। तब उन्होंने नारद जी को बताया कि वो स्वंय कुछ ऐसे संकेत मनुष्य को देते हैं जिसके बाद उसके जीवन में खुशहाली हा जाती है। तो आइए बिना देर किये जानते हैं उन संकेत के बारे में जो बताते हैं कि मनुष्य का अच्छा वक़्त आने वाला है –

ब्रह्म मुहूर्त में ऐसा एहसास होना

अगर कभी आपकी आंख सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खुलजाये। यानि कि सुबह करीब 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच, आपको ईश्वर का स्मरण हो जाये। या फिर आपको ऐसा प्रतीत होकि आप किसी व्यक्ति का पीछा कर रहे हैं। तो इस संकेत से समझ जाइए कि घर उन्नति आने वाली है और आप कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने वाले हैं।

बिना किसी कारण मन प्रसन्न होना

जब कभी आपको ऐसा लगा कि आपका मन बिना किसी कारण ही प्रसन्न है और आपके चेहरे पर भी वो खुशी और निखार नजर आ रहा है। साथ ही कुछ एक दिनों से आप को बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आ रहा है तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। ये खुशियां ऐसी होती है कि जिसका आप अनुमान भी नहीं लगा सकते हैं। 
बेहद शुभ माने जाते हैं हथेली पर ये पांच तरह के संकेत या निशान

सुनहरा सांप दिखना

अगर आपको सपने में सुनहरा सांप नजर आ जाये तो समझ लीजिए घर में धन की वर्षा होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति संवरने वाली है। सपने में सुनहरा सांप देखना किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है।

उल्टे कपड़े पहन लेना

वैसे तो हम हमेशा कपड़े सीधे ही पहनते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हम जल्दबाजी में कपड़े को सीधा करना भूल जाते हैं और इसे उल्टा ही पहन लेते हैं। लेकिन ये एक तरह से आपके लिए शुभ संकेत होता है।

घर में गाय का आना

सुबह उठते ही अगर आपको गाय नजर आती है तो ये बेहद शुभ संकेत होता है। अगर कुछ दिनों से आपको अपने घर के दरवाजे पर सफेद रंग की गाय खड़ी नजर आये तो समझ लीजिए आपकी इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है और आपकी परिवार में या फिर कार्यालय में पदोन्नति भी।

हरियाली नजर आये

सुबह उठते ही अगर आपकी नजर हरियाली या खिले हुए फूलों पर पड़े, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब कि घर में सुख प्रवेश होने वाला है।

श्रीफल के दर्शन

कभी अगर आपको सुबह-सुबह उठते ही  नारियल के दर्शन हो जाये तो फिर क्या कहने। नारियल को “श्रीफल” या समृद्धि के फल के रूप में जाना जाता है। इसके प्रभात दर्शन से सभी बिगड़े हुये काम बनने लगते हैं और घर में खुशहाली का आगमन होता है।

पशु-पक्षियों से मिले अगर ये संकेत

यदि कभी आपको घर के आंगन किसी पक्षी का घोंसला, बंदर का घर के अंदर से रोटी ले जाना, बिल्ली का घर में बच्चों का जन्म देना, कभी ट्रैवल करते समय आपको दाईं तरफ़ सांप, कुत्ते या बंदर दिखे, तो समझें कि वे आपके पास धन के आने का संकेत दे रहे हैं।
अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से करें होली खेलने की शुरुआत, खुल जायेगी किस्मत

Read More From लाइफस्टाइल