ADVERTISEMENT
home / Festival
अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से करें होली खेलने की शुरुआत, खुल जायेगी किस्मत

अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से करें होली खेलने की शुरुआत, खुल जायेगी किस्मत

होली रंगों का त्योहार है। हर कोई इस रंग में रंगना चाहता है। कहते हैं कि हर रंग खास होता है और हर किसी की खासियत राशि के हिसाब से बदलती भी रहती हैं। हो सकता है कि जो रंग आपके शुभ हो वहीं रंग किसी और राशि के लोगों के लिए अशुभ हो सकता है। ज्योतिष के मुताबिक अगर होली के शुभ अवसर पर शुभ फल पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही अपने शुभ रंग से होली खेलना शुरू करना चाहिए। क्योंकि ये रंग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं। तो राशि के अनुसार जानिए कौन- सा रंग किसी राशि के लिए है शुभ –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए लकी साबित होता है। इसके अलावा आपके लिए सफेद, लेमन ग्रीन या सी ग्रीन रंग भी ठीक रहेंगे।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

पृथ्वी तत्व की राशि है वृषभ जिसका शुभ रंग हरा होता है। इस राशि के लोगों के लिए पीले और हरे रंग के मेल से बने रंग शुभ माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को खासतौर पर लाल रंग से दूर रहना चाहिए।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। चाहे तो हरे रंग से भी होली खेलने की शुरूआत कर सकते हैं। इससे आपका मान- सम्मान समाज में बढ़ेगा और आपको अपार सफलता प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENT

holi

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग लाल और पीले रंग से ही होली खेल सकते हैं। इस रंग से होली खेलने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनचाही तमन्ना पूरी होगी।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य से प्रभावित होने के कारण आपको पीला, लाल और नारंगी रंग से होली खेलने की शुरूआत करनी चाहिए। नारंगी रंग आपके लिए भाग्यशाली माना जाता है।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के लोगों को रंगों के मामले में छूट है ये चाहें तो कई रंगों के मेल से होली खेल सकते हैं। वैसे उनमें से हरा रंग आपके लिए ज्यादा फलदाई साबित होगा।

ADVERTISEMENT

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि का शुभ रंग गुलाबी होता है। गुलाबी रंग न केवल सौभाग्य का प्रतीक है, बल्कि इसकी शोभा हर रंग से न्यारी है। वहीं हल्का पीला रंग भी इनके लिए सही माना जाता है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इसका स्वामी मंगल है तो इस राशि के लोगों के लिए सिंदूरी लाल रंग शुभ माना जाता है। परिवार वालों के संग इस रंग से होली खेलने से इनके गृहस्थ जीवन में सुधार आएगा।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों के लिए बैंगनी रंग लकी माना जाता है। वैसे भी ये लोग मैच्योर चीजों को पसंद करते हैं इसलिए इन्हें बैंगनी रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। बैंगनी रंग विलासिता और भोग का रंग है। इसके प्रयोग से ‘काम’ भाव मजबूत होता है। ये उनमें आत्मविश्वास जगाता है और उन्हें कभी निराश नहीं होने देता।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोगों को नीला रंग विशेष रूप से पसंद भी है और ये इनके लिए शुभ भी है। ये रंग आपको बुरी नजर से तो बचाता ही है, साथ ही तरक्की के रास्ते भी खोल देता है।

ADVERTISEMENT

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि का स्वामी गुरू है। इस दिन कुंभ राशि के जातकों को नीले या फिर हरे रंग से होली खेलना चाहिए। ये दोनों रंग आपके जीवन में सुख और शांति बरकरार रखेंगे।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि का स्वामी गुरू है। इसलिए इन्हें नारंगी, फालसी, पीले व केसरिया रंग के शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। ये रंग इन्हें एक प्रकार का आकर्षण प्रदान करते हैं जिससे हर कोई इनकी हां में हां मिलाता है।

ये भी पढ़ें –

अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर
राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल
Holi Quotes in Hindi
दोस्तों और परिजनों के लिए होली शायरी
होली क्यों मनाई जाती है

ADVERTISEMENT
19 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT