Sex Education

सेक्स करने से पहले जान लें इसके 7 साइड इफेक्ट्स

POPxo Hindi  |  Feb 16, 2018
सेक्स करने से पहले जान लें इसके 7 साइड इफेक्ट्स

जरूरत से ज्यादा होना हमेशा नुकसानदेह होता है आैर इसलिए जिंदगी जीने का गोल्डन रूल है- बीच वाली लाइन पर चलना। चीजों का लुत्फ कुछ इस तरह से उठाना चाहिए कि उसके परिणाम नुकसानदेह न हों ताकि बाद में आपको पछताना या अफसोस करना न पड़े। हालांकि, यदि आप इंटरकोर्स ज्यादा नहीं करती हैं तो इसके भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ये कुछ अजीब तो लगते हैं लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत तो बिल्कुल नहीं है क्योंकि विश्वास कीजिए यह सब नॉर्मल है।

1. आैर ज्यादा की चाहत

जी हां, सेक्स का एक साइड इफेक्ट यही है कि यह नशे की तरह होता क्योंकि यह न आपको आपके पार्टनर के करीब लाता है बल्कि एक व्यक्ति को खुश भी महसूस कराता है। दरअसल, सेक्सुअल इंटरकोर्स एंडॉर्फिन्स या फील गुड हार्मोन्स रिलीज करता है। सेक्स करके आप सिर्फ खुद को खुश करते हैं। इसलिए यदि आपको सेक्स करना अच्छा लगता है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।

2. तुरंत आ जाती है नींद

सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान बॉडी के एक साथ कई मूवमेंट्स करने की वजह से एक्सरसाइज हो जाती है। साथ ही, सेक्स एक व्यक्ति के तनाव के स्तर को भी कम करता है। इसलिए यह कोई सरप्राइज नहीं है कि सेक्स के तुरंत बाद व्यक्ति को नींद आ जाती है।

3. फार्ट होता है

क्वीफ्स जिसे हम वैजाइनल फार्ट के तौर पर भी जानते हैं, बहुत आम है। जब एक लड़की की वैजाइना के अंदर हवा जाती है तो यह नॉर्मल है कि वह बाहर भी आएगी। जब हवा बाहर आती है तो इसकी आवाज गैस के पास होने की तरह होती है, बस अंतर यह है कि यह आवाज वैजाइना से आती है। सेक्स का यह साइड इफेक्ट सबके साथ होता है। इसलिए, यदि अगली बार आपके साथ ऐसा हो तो शर्मिन्दा नहीं हों। फार्ट के जाते समय हंस दीजिएगा।

 

4. दर्द का भी अनुभव

जब आप सेक्स पहली बार नहीं करते हैं तो भी सेक्स के दौरान आैर सेक्स के बाद दर्द हो सकता है। हमारे जेनाइटल (गुप्तांग) बहुत मुलायम होते हैं आैर यह जरूरत के मुताबिक गीला न हो तो थोड़ी बेचैनी आैर दर्द हो सकता है। यह ऐसा साइड इफेक्ट है, जिसका ध्यान आप खुद रख सकती हैं। लुब्रिकेंट्स का प्रयोग कीजिए आैर ध्यान रखिए कि सेक्स से पहले भरपूर फोरप्ले हो। अपने पार्टनर को आराम से सेक्स करने की सलाह दीजिए, तब भी जब उसका मन तेजी से करने का हो रहा हो।

5. स्क्वर्टिंग

डिक्शनरी में इसका मतलब है- एक पतले छेद के जरिए तेजी से फुहार का बाहर आना। यह सेक्स का साइड इफेक्ट तो नहीं है लेकिन आपके पार्टनर के लिए कॉम्प्लिमेंट जरूर है। कम लड़कियां ही स्क्वर्ट करती हैं आैर यदि आप उन कम लड़कियों में शामिल हैं तो यह नैचुरल है। इसके लिए शर्मिन्दा नहीं होना चाहिए। सेक्स आपको खुश करने वाला होता है तो इसके साथ कुछ चीजें आैर भी तो होंगी।

 

6. बीच में रुचि खत्म होना

यह लड़के आैर लड़कियों दोनों के साथ होता है आैर इसके कई कारण हो सकते हैं। हमारा दिमाग रहस्यमयी तरीके से काम करता है आैर कई बार कुछ अजीबोगरीब ख्याल आने लगते हैं। ये ख्याल अराउज़ल को दूर कर देते हैं। एक अन्य कारण यह भी हो सकता है कि आप थकी हों, इसलिए अपनी बॉडी की सुनिए। बॉडी की मांग आैर जरूरत के अनुसार इसे आराम भी देना चाहिए। 

7. यूटीआई

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन सेक्स का एक साइड इफेक्ट है, जो किसी को भी हो सकता है। हालांकि, यदि आप एक सेक्सुअली एक्टिव लड़की हैं तो इसके होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। इसलिए यूटीआई को अवॉयड करने के लिए सेक्स के पहले आैर बाद में यूरिनेट करना चाहिए। खूब सारा पानी पीजिए आैर अपने वैजाइना को हमेशा साफ रखिए।

इन्हें भी देखें –

फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए टॉप 7 सेक्स पोज़ीशन!
सेक्स के बारे में 17 ऐसी बातें जो आपको पता होनी चाहिए!
फर्स्ट टाइम सेक्स करने से पहले जान लें ये 11 जरूरी बातें!
पीरियड के दौरान सेक्स करने से पहले ज़रूर जान लें ये 12 बातें
वैजाइनल इन्फेक्शन को खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खे
कंंडोम से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सेक्स में होता है क्या अंतर
जब पार्टनर करे सेक्स के लिए फ़ोर्स
वैजाइनल डिस्चार्ज से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाए
 
 

Read More From Sex Education