एंटरटेनमेंट

सिर्फ मॉडल ही नहीं डांसर भी हैं श्वेता शार्दा, Miss Universe 2023 में भारत को करेंगी रीप्रिजेंट

Megha Sharma  |  Nov 17, 2023
सिर्फ मॉडल ही नहीं डांसर भी हैं श्वेता शार्दा, Miss Universe 2023 में भारत को करेंगी रीप्रिजेंट

72वां मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन 18 नवंबर 2023 को El Salvador, San Salvador के José Adolfo Pineda Arena में किया जाएगा। और इस साल मिस यूनिवर्स में भारत को एक टैलेंटिड मॉडल और कोरियोग्राफर रीप्रिजेंट कर रही हैं। इस साल मिस यूनिवर्स में 84 देशों और प्रदेशों से कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। तो चलिए आपको भारत को रीप्रिजेंट कर रहीं श्वेता शार्दा के बारे में कुछ अहम बातें बताते हैं।

श्वेता शार्दा ने 16 की उम्र में छोड़ दिया था घर

श्वेता शार्दा पेशे से एक मॉडल, डांसर, कोरियोग्राफ और ब्यूटी पेजेंट होल्डर हैं। श्वेता का जन्म 24 मई, 2000 को हुआ और वो चंडीगढ़ से हैं। 16 की उम्र में वो अपने प्रोफेशनल डांसर बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थीं।

मशहूर डांस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं श्वेता

अपने करियर के शुरुआती वक्त में श्वेता ने कई डांस-रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। श्वेता ने डांस इंडिया डांस सीजन 6 में और डांस प्लस 6 में हिस्सा लिया था। श्वेता ने झलक दिखला जा 10 में बतौर कोरियोग्राफर भी काम किया है।

डांसर से मॉडल बनने तक श्वेता की जर्नी

अगस्त 2023 में शार्दा को मिस डीवा 2023 कॉम्पिटिशन के लिए 16 ऑफिशियल कन्टेस्टेंट में कंफर्म कर दिया गया था। इस पेजेंट में उन्होंने नीचे बताए गए अवॉर्ड्स अपने नाम किए –

मिस डीवा ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया गया था। ईवेंट के अंत में दिविता राय ने श्वेता शार्दा को सक्सेसर ऑफ मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 का क्राउन पहनाया।

Read More From एंटरटेनमेंट