वेडिंग

श्रद्धा कपूर बाॅयफ्रेंड संग करने जा रही हैं शादी, जल्द बजेगी शक्ति कपूर के घर शहनाई

Supriya Srivastava  |  Mar 22, 2019
श्रद्धा कपूर बाॅयफ्रेंड संग करने जा रही हैं शादी, जल्द बजेगी शक्ति कपूर के घर शहनाई

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। साल 2018 में जहां दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, सोनम कपूर- आनंद आहूजा और दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम जैसी कई हस्तियां शादी के बंधन में बंध गईं, वहीं इस साल रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स की शादी की खबरें चर्चा में हैं। बता दें कि इस लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भी जुड़ गया है। खबरें हैं कि शक्ति कपूर की लाडली श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने कथित बॉयफ्रेंड और सेलिब्रेटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं।

एक साल से कर रही हैं डेट

खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर पिछले एक साल से रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों एक- दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। कहा जा रहा है कि अगले साल यानि 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं। माता- पिता के कहने पर ही श्रद्धा ने रोहन से इस बारे में बात की।

फरहान अख्तर को कर चुकी हैं डेट

बता दें कि इससे पहले श्रद्धा कपूर एक्टर फरहान अख्तर को डेट कर रही थीं। दोनों के अफेयर की खबरों ने उस समय ज़ोर पकड़ा जब वह साथ में फिल्म “रॉक ऑन 2” की शूटिंग कर रहे थे। माना जाता है कि फरहान और उनकी पत्नी अधूना भबानी का तलाक भी इसी वजह से हुआ था। मगर न तो कभी श्रद्धा ने और न ही फरहान ने इस रिलेशनशिप को खुलेआम स्वीकार किया। खबरें तो ये भी थीं कि शक्ति कपूर को अपनी बेटी का ये रिश्ता बिलकुल पसंद नहीं था और उनके दबाव में आकर ही श्रद्धा, फरहान अख्तर से अलग हो गईं। फिलहाल खबर यह है कि फरहान अख्तर इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे।

कई फिल्में हैं पाइपलाइन में

इन दिनों श्रद्धा कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अभी वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म “छिछोरे” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह साउथ के सुपर स्टार और बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ फिल्म “साहो” और वरुण धवन के साथ फिल्म “स्ट्रीट डांसर” में भी नजर आने वाली हैं। पिछले कई दिनों से श्रद्धा बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग भी कर रही थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। अब उनकी जगह परिणीति चोपड़ा को इस बायोपिक के लिए फाइनल किया गया है।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें-

श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा ने पहनी सेम टू सेम ड्रेस, फैंस बोले कॉपी कैट

इस फिल्म के प्रमोशन में दिखा श्रद्धा कपूर का अलग अंदाज़, खूबसूरत नोज़ पिन में ढाया कहर

साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म से श्रद्धा कपूर हुईं बाहर, अब ये एक्ट्रेस निभायेगी उनका किरदार

 

Read More From वेडिंग