ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म से श्रद्धा कपूर हुईं बाहर, अब ये एक्ट्रेस निभायेगी उनका किरदार

साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म से श्रद्धा कपूर हुईं बाहर, अब ये एक्ट्रेस निभायेगी उनका किरदार

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों की बाढ़ आ गई है। साल 2019 भी बायोपिक फिल्मों से भरा हुआ है। नरेंद्र मोदी, कपिल देव, राकेश शर्मा जैसी बड़ी बायोपिक फिल्मों में अब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम भी शामिल हो गया है। पहले खबर थी कि साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में श्रद्धा कपूर काम कर रही हैं लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

पिछले काफी समय से बैंडमिंटन की ट्रेनिंग लेने के बाद भी श्रद्धा कपूर साइना की बायोपिक फिल्म से बाहर हो गई हैं।इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका बिजी शेड्यूल है।

Shraddha Kapoor

एक मीडिया रिपोर्ट र्टके अनुसार, साइना की बायोपिक फिल्म से श्रद्धा अपनी व्यस्तता के चलते बाहर हुई हैं। उनके पास पहले से ही कई फिल्मों को पूरा करने के ऑफर हैं। छिछोरे और स्ट्रीट डांसर 3D फिल्म पर तो उनका काम भी शुरू हो चुका है इसके अलावा बाहुबली फेम प्रभास के अपोजिट उनकी फिल्म ‘साहो’ भी रिलीज़ होने वाली है, जिसके प्रमोशन के काम में भी वो काफी व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT

इस एक्ट्रेस ने किया श्रद्धा को रिप्लेस

parineeti

खबर है कि अब इस फिल्म में साइना का किरदार परिणीति चोपड़ा निभाएंगी। उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया है और उन्होंने साइना के साथ बैंडमिंटन की ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है, ” जैसे ही परिणीति की बैंडमिंटन ट्रेनिंग खत्म हो जाएगी, हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे ताकि 2020 की शुरुआत में ही फिल्म रिलीज़ की जा सके।”

saina

बता दें कि साइना नेहवाल देश की जानी- मानी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल ने हमेशा अपने खेल से देख का नाम रोशन किया है। यही वजह है कि साइना के नाम पदम भूषण, पदमश्री, राजीव गांधी खेल रत्न जैसे कई बड़े पुरस्कार भी शामिल हैं। बीते साल ही साइना नेहवाल ने अपने बॉयफ्रेंड परुपल्ली कश्यप से एक सादे समारोह में सात फेरे ले लिए हैं। बता दें कि परुपल्ली कश्यप पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – 

रणवीर कपूर ने आधी रात में चुपके से घर जाकर आलिया को दिया बर्थडे सरप्राइज, वायरल हुईं तस्वीरें
वजन जल्दी कम करना है तो रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम
साल 2019 रहेगा वुमेन बायोपिक फिल्मों के नाम, देखिए कौन सी एक्ट्रेस निभा रही है किसका किरदार
मुंबई में गिरा ओवरब्रिज, बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, कहा – टाला जा सकता था यह हादसा

15 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT