एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स पर किए कई दावे, कहा – ”मुझे और मेरे बेटे को कई प्रोजेक्ट्स…”

Megha Sharma  |  Mar 31, 2023
प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स पर किए कई दावे, कहा – ”मुझे और मेरे बेटे को कई प्रोजेक्ट्स…”

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स के बारे में बात कर के अपने सभी फैंस को काफी हैरान कर दिया था। एक पोडकास्ट को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने अपना फॉकस फिर हॉलीवुड पर क्यों शिफ्ट कर दिया था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स के बारे में बात की थी और कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में एक कोने में पुश कर दिया गया था। एक्ट्रेस की इस स्टेटमेंट पर कंगना रनौत से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है और अब शेखर सुमन ने भी इंडस्ट्री में होने वाली पॉलिटिक्स के बारे में बात की है।

शेखर सुमन ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स के बारे में की बात

एक ट्वीट करते हुए शेखर सुमन ने बताया कि वह इंडस्ट्री में ऐसे 4 लोगों को जानते हैं जिन्होंने इंडस्ट्री से उन्हें और उनके बेटे अध्यान सुमन को हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इन लोगों का इंडस्ट्री में हाई कोर्ट है और उन्हें इंडस्ट्री का गैंगस्टर भी बताया। अंत में शेखर सुमन ने कहा कि लोग उनकी जर्नी में अड़चन ला सकते हैं लेकिन उन्हें रोक नहीं सकते हैं।

इससे पहले शेखर सुमन ने प्रियंका चोपड़ा के कमेंट पर रिएक्ट किया था और कहा था कि इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री इसी तरह से काम करती है और यहां हमेशा से ही ऐसे लोग रहे हैं जो ओप्रेस या फिर सप्रेस करने की कोशिश करते हैं। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड जाने में सिल्वर लाइनिंग है और अब वह भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं और वेस्ट में देश को रिप्रिजेंट कर रही हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट