एंटरटेनमेंट

शहनाज गिल ने आखिरकार मुंबई में खरीदा घर, फैंस ने एक्ट्रेस को दी शुभकामनाएं

Megha Sharma  |  May 3, 2023
शहनाज गिल ने आखिरकार मुंबई में खरीदा घर, फैंस ने एक्ट्रेस को दी शुभकामनाएं

शहनाज गिल जब बिग बॉस 13 में आई थीं तब उन्हें शायद ही कोई जानता था लेकिन बिग बॉस 13 से बाहर निकलते-निकलते शहनाज का अपना खुद का एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग फैन बेस बन गया और आज भी शहनाज के फैंस हमेशा उनके साथ नजर आते हैं। फैंस वाकई शहनाज को बहुत एडमायर करते हैं और उनको बहुत पसंद करते हैं। इसी बीच अब शहनाज ने आखिरकार मुंबई में अपना खुद का घर ले लिया है और एक्ट्रेस को इस खास मौके पर उनके फैंस जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने मुंबई की एक अच्छी जगह अपना खुद का 3BHK अपार्टमेंट लिया है और जानकारी के मुताबिक उनका यह घर काफी लग्जरियस है।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौत के बाद शहनाज गिल काफी प्राइवेट इंसान बन गई हैं और वह अपने बारे में अधिकतर चीजों को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। लेकिन शहनाज का अपना घर लेने की जानकारी किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है और यह केवल शहनाज के लिए ही जश्न मनाने का मौका नहीं है, बल्कि उनके फैंस के लिए भी है। वैसे तो शहनाज ने अपना घर खरीदने के बारे में कोई भी जानकारी मीडिया में नहीं आने दी लेकिन इसके बाद भी उनके कई फैंस को इस बारे में पता चल ही गया और शहनाज ने खुद अपने फैंस का शुक्रियाअदा करते हुए तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

शहनाज गिल वन डे एट अ टाइम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं और फैंस उनकी अचीवमेंट्स को देखकर उनपर काफी गर्व महसूस करते हैं। शहनाज गिल ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया है और अब वह जल्द ही अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी दूसरी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। शहनाज गिल ने एक लीडिंग डेली को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि, कई लोग हैं जो चाहते हैं कि वह बदल जाएं लेकिन वह कभी नहीं बदलेंगी क्योंकि उनका मानना है कि अगर वह खुद को बदलेंगी तो वह असल में जो हैं, उसे खो देंगी।

शहनाज ने कहा था, ”ऐसे लोग हैं, जो बहुत कोशिश करते हैं कि मैं बदल जाऊं लेकिन मैं खुद को बिल्कुल नहीं बदलूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं बदलती हूं तो मैं जो असल में हूं उसे खो दूंगी। मैं अपनी पर्सनेलिटी के साथ सच्ची रहना चाहती हूं और मैं हमेशा डाउन-टू-अर्थ रहना चाहती हूं। मैं हमेशा ओरों से पहले खुद को जवाब देना चाहती हूं।”

Read More From एंटरटेनमेंट