एंटरटेनमेंट

शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड ने किया अहम खुलासा

Deepali Porwal  |  Jun 6, 2018
शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड ने किया अहम खुलासा

मौका खुशी का हो या गम का, सेलिब्रिटीज़ की ज़िंदगी में जो कुछ भी होता है, वह पब्लिक की डेली गॉसिप के लिए मसाला बन जाता है। हाल ही में टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा और उनकी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट का ब्रेकअप हुआ है, जिसके बाद पूजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शरद का बदलता मूड करता था हैरान

टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से चर्चित हुए एक्टर शरद मल्होत्रा का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट के साथ लगभग ढाई साल रिलेशनशिप में रहे थे। अपने ब्रेकअप के बाद पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा के व्यवहार के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जाए। पूजा का कहना है कि वे शरद के मूड स्विंग से बहुत परेशान रहती थीं। उनका मूड पल में बदल जाता था, वे मारपीट नहीं करते थे पर कभी भी चिल्लाने व गुस्सा करने लग जाते थे। ऐसे में शरद मल्होत्रा के साथ एडजस्ट कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता था।

Image Source : Instagram/Sharad Malhotra

कमिटमेंट फोबिया से थीं परेशान

शरद मल्होत्रा कमिटमेंट से कितना घबराते हैं, यह तो सभी जानते हैं। पूजा बिष्ट से पहले वे ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिश्ते में थे। दोनों लगभग 8 सालों तक साथ रहे थे और शरद की ज़िंदगी में पूजा के आने के बाद वे अलग हो गए थे।

Image Source : Facebook

अब पूजा बिष्ट ने खुलासा किया है कि शादी की बात चलते ही शरद मल्होत्रा का रवैया बिल्कुल बदल जाता था। वे किसी भी हाल में शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। पूजा का कहना है कि ढाई साल में शरद ने सिर्फ एक बार शादी की बात सामने रखी थी पर तब वे शरद को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थीं। उसके बाद शरद ने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की।

ज्योतिष का दिया वास्ता

शरद मल्होत्रा के मुताबिक पूजा बिष्ट से ब्रेकअप का कारण शरद के ज्योतिष हैं। शरद का कहना है कि वे देव गण हैं, जबकि पूजा राक्षस गण हैं। ऐसे में दोनों का मिलन मुमकिन नहीं था। वहीं, पूजा का मानना है कि वे काफी समय से शरद के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रही थीं और उन्हें लगता है कि शरद किसी को डेट कर रहे थे। शरद उन्हें टाइम नहीं दे रहे थे और शादी की बात पर वे लगातार बहाने बना रहे थे।

Image Source : Instagram/Sharad Malhotra

पूजा बिष्ट का यह भी कहना है कि शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी का ब्रेकअप भी शादी की बात पर ही हुआ था।

पूजा बिष्ट के पापा ने उन्हें दिव्यांका त्रिपाठी का उदाहरण देते हुए शरद मल्होत्रा से दूर रहने की सलाह दी थी। ब्रेकअप की वजह जो भी रही हो पर पब्लिक में अब एक दूसरे को सही या गलत ठहराने से बेहतर है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान देते हुए ज़िंदगी में मूव ऑन कर लें

ये भी पढ़ें :

ये है मोहब्बतें : हाई ड्रामा सीक्वेंस के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के पति की होगी वापसी
दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस ने खोला अपने हार्टब्रेक का राज
‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!
‘ये है मोहब्बतें’ के नए ट्विस्ट में मिलेंगे दिव्यांका-करण, बच्चा ला सकता है करीब

Read More From एंटरटेनमेंट