एंटरटेनमेंट

भयानक सड़क हादसे का शिकार हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी, देखिए घटना की तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Jan 18, 2020
भयानक सड़क हादसे का शिकार हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी, देखिए घटना की तस्वीरें
जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके मुंह और सिर पर बहुत चोटें आई हैं। आनन-फानन में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सड़क हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शबाना आजमी की कार और एक ट्रक के बीच भिड़ंत से हुआ है। खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक से एक ट्रक से टकरा गई, जिसकी वजह से शबाना आजमी की नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर इस हादसे की तस्वीरें जैसे ही शेयर हुईं, लोग शबाना आजमी की सलामती की दुआ करने लगे। 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 18 जनवरी को करीब 3:30 बजे के आस-पास हुआ है। इस दौरान शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी गाड़ी में मौजूद थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। 

रायगड पुलिस के अनुसार, शबाना आजमी और उनके कार ड्राइवर को इस सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर पुणे से मुंबई वापिस आ रहे थे और उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि सभी ने सीट बेल्ट लगा रखी थी इसीलिए उनकी जान बच गई। 

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebs-and-their-zodiac-signs-in-hindi

आपको बता दें कि फिल्म एक्ट्रेस शबाना आजमी बेहद उम्दा कलाकार हैं। समसामायिकी विषयों पर वे बेबाक अपनी राय देती हैं। हाल ही में उनके पति जावेद अख्तर के 75 वें जन्मदिन की पार्टी आयोजित हुई थी। इस फंक्शन में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भी पहुंचे थे। पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी और दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल में दी थी।

https://hindi.popxo.com/article/actor-kushal-punjabi-commit-suicide-latest-news-in-hindi-870006

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

Read More From एंटरटेनमेंट