एस्ट्रो वर्ल्ड

अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन

Archana Chaturvedi  |  Jul 24, 2018
अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन

अभी तक आपने राशि के हिसाब सें रंग, खान- पान, करियर का चुनाव किया जाने के बारे में पढ़ा होगा लेकिन क्या राशि के हिसाब से सेक्स पोजीशन का चुनाव भी हो सकता है? शायद ये आपको अटपटा लग रहा हो, लेकिन ये सच है। सेक्स हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जिस तरह सितारे हमारे नेचर और पर्सनैलिटी के राज खोलते हैं ठीक वैसे ही हमारी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करते हैं। तो राशि के अनुसार जानिए कि आपको किस तरह की सेक्स पोजीशन करनी चाहिए जिससे आप अपनी सेक्सुअल लाइफ को और भी दिलचस्प बना सकें।

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग हर चीज में जरा हटके वाली फीलिंग ढूंढते हैं। इसीलिए इन्हें सेक्स भी अलग अंदाज में करना पसंद होता है। ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए डॉगी स्‍टाइल वाली सेक्स पोजीशन ट्राई करते हैं। ये पोजीशन सेक्स में ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए सबसे बेस्ट होती है।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

इस राशि के लोग बेहद ही जेंटल और रोमांटिक टाइप के होते हैं। ये सेक्स भी फिल्मी अंदाज में करना पसंद करते हैं। इन्हें जल्दबाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए स्पून पोजीशन ट्राई करना पसंद करते हैं।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के लोगों को सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को उत्तेजित करना ज्यादा अच्छा लगता है। इनमें एक खास तरह का स्पार्क होता है जो हर चीज में जान डाल देता है। वैसे इन्हें हर काम में हड़बड़ी बहुत रहती है। इसीलिए  ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए बैठकर यानि गेट डाउन की पोजीशन ट्राई करते हैं।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग बहुत मूडी किस्म के होते हैं। इनके लिए प्यार और सेक्स एक साथ चलते हैं। सेक्स के दौरान कभी इन्हें वाइल्ड होना पसंद है तो कभी ये बहुत सेंसटिव हो जाते हैं। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए टाइम बम पोजीशन ट्राई करते हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि के लोग अपने पार्टनर को अपनी वाइल्ड साइड दिखाकर सरप्राइज करते हैं। ये जैसे देखने में हैं, वैसे करने में नहीं होते हैं और इसी बात का खूब फायदा उठाते हैं। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए सिक्स नाइन की पोजीशन ट्राई करते हैं और सेक्स का भरपूर आनंद उठाते हैं।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

वैसे तो इस राशि के लोगों की पर्सनैलिटी काफी कूल और शांत होती है, लेकिन बेडरूम में इनका नेचर एक अलग ही रंग ले लेता है। सेक्स के दौरान पार्टनर को लेकर ये काफी केयरिंग हो जाते हैं। इसीलिए इस राशि के ज्यादातर लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए फेस टू फेस पोजीशन ट्राई करते हैं।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि के लोगों के लिए सेक्स एक एडवेंचर की तरह है। इन्हें हर बार कुछ नया करना पसंद है। इसके पीछे मकसद होता है हमेशा अपने पार्टनर को रिझाने के लिए कुछ न कुछ फैंटेसी प्ले करते रहना और साथ ही उसे भी कुछ नया करने के लिए चैलेंज करना। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए स्टैंडअप पोजीशन ट्राई करते हैं।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों कि मैंग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। सेक्‍स के दौरान इनके अंदर प्यार पल भर में ही परवान चढ़ने लगता है। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए बटरफ्लाई पोजीशन ट्राई करना पसंद करते हैं।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों का हमेशा दिल से जवां रहने वाला नेचर इन्हें कुछ नया करने के लिए उकसाता रहता है और ये लोग भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहते हैं। इसका कमाल इनकी सेक्स लाइफ में भी दिखता है। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए लव ट्राएंगल पोजीशन ट्राई करते हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोगों को पार्टनर के साथ तरह- तरह के एक्सपेरिमेंट करने में काफी मजा आता है। ये अपनी इच्छाओं और चाहतों को अपने पार्टनर से कहने में कभी नहीं हिचकते। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए अक्सर पोजीशन बदल-बदल कर सेक्‍स करना पसंद करते हैं।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इनको तो लव गुरू कहना ही सही है। कमाल के मूव्स हैं इनके पास। इनके लिए सेक्स जितना फिजिकल एक्सपीरियंस होता है उतना ही मेंटल भी। इनके लिए सेक्स दिल, दिमाग, शरीर और भावनाओं का अद्भुत मिलन है। इसीलिए ज्यादातर इस राशि के लोग ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए आसान सेक्स पोजीशन ही ट्राई करते हैं।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

इस राशि के लोगों के लिए सेक्स भी रोमांस का ही एक हिस्सा है। सेक्स के दौरान इनका पार्टनर कब क्या चाहता है इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से पता होता है। शायद यही वजह है कि इस राशि के लोग बेहद ही सेक्सी होते हैं और ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए ये सेक्स पोजीशन से ज्यादा नॉटी- नॉटी बातें करना पसंद करते हैं। वैसे इस राशि को बाथ टब पोजीशन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।)

यह भी पढ़ें –

1. आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप
2. इन 7 सेक्स पोज़ीशन को आप भी जरूर करें ट्राई
3.अपने पहली बार सेक्स को सेफली एन्जॉय करें

4.जानिए कंडोम से जुड़े हर सवालों के जवाब

5.पहले सेक्स से जुड़ी कुछ बातें

6.ब्लो जॉब के वक्त लड़कियों को होती हैं ये दिक्कतें

7. वन नाईट स्टैंड के जानिए फायदे और नुकसान

 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड