एंटरटेनमेंट

क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ दिखाई दीं सारा अली खान, फैंस ने कहा – ”और हम उन्हें दूसरी सारा…”

Megha Sharma  |  Aug 30, 2022
क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ दिखाई दीं सारा अली खान, फैंस ने कहा – ”और हम उन्हें दूसरी सारा…”

एक फैन ने सारा अली खान को हाल ही में एक रेस्टोरेंट में देखा और उनकी वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को टिकटॉक पर उजमा मर्चेंट ने शेयर किया है, जिसमें सारा और शुभमन गिल बास्टिएन, मुंबई में दिख रहे हैं और उनकी टेबल के साइड में वेटर खड़ा हुआ है। सारा इस दौरान पिंक आउटफिट में दिखीं और शुभमन व्हाइट ग्रीन शर्ट में नजर आए।

दोनों को साथ में देखकर दोनों के ही फैंस काफी हैरान हैं। एक ने लिखा, ”क्या चक्कर है?”। वहीं अन्य ने लिखा, ”गिल को सारा ही पसंद है”। दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि शुभमन और सारा तेंदुलर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तीसरे ने मजाक करते हुए लिखा, ”क्रिकेटर की बेटी से अब क्रिकेटर की पोती तक, बहुत लंबा रास्ता तय कर लिया है।”

सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। साथ ही वह मंसूर अली पटौदी और शर्मिला टेगोर की पोती भी हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद वह सिंबा, लव आजकल आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पहले ऐसी अफवाहें थीं कि सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं, जिसे खुद करण जौहर ने हाल ही में कंफर्म किया था। सारा 2018 में कॉफी विद करण पर नजर आई थीं और उन्होंने बताया था कि उन्हें कार्तिक आर्यन बहुत आकर्षक लगते हैं। इसके बाद दोनों ने साथ में लव आजकल में काम किया था और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि, 2020 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद से दोनों कभी पब्लिक में भी साथ में दिखाई नहीं दिए।

Read More From एंटरटेनमेंट