एंटरटेनमेंट

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपने अफेयर पर किया अहम खुलासा

Deepali Porwal  |  May 31, 2018
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपने अफेयर पर किया अहम खुलासा

‘संजू’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर के लुक्स और अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। संजय दत्त की इस बायोपिक में उनके जीवन के अनेक रंगों को रणबीर कपूर ने बहुत खूबसूरती से निभाया है। मगर अब लग रहा है कि पर्दे पर संजय दत्त का किरदार निभाते-निभाते शायद रणबीर कपूर हकीकत में भी उन्हें फॉलो करने लगे हैं।

संजय दत्त का सफरनामा

संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ के ट्रेलर में उनके जीवन के कई रंगों को दर्शाया गया है। 18 साल के युवा संजय से लेकर 58 साल के ‘बाबा’ संजय दत्त तक के उनके सफर को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा गया है। ‘संजू’ के ट्रेलर में संजय दत्त ने खुलासा किया है कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड रही हैं। संजय दत्त का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। उनकी बायोपिक में भी उनके अफेयर की चर्चा की गई है।

‘संजू’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर रणबीर कपूर ने भी अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में एक खुलासा किया है।

रणबीर ने तोड़ी चुप्पी

‘संजू’ में संजय दत्त की भूमिका को जीवंत करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। करियर के शुरूआती दौर में जहां उनके और सोनम कपूर के अफेयर की बातें उठ रही थीं तो वहीं बाद में वे दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ भी सीरियस रिलेशनशिप में रहे। आजकल उनका नाम उनकी नई कोस्टार आलिया भट्ट के साथ भी जोड़ा जा रहा है। ये दोनों भी अफेयर की खबरों को नकार नहीं रहे हैं, बल्कि सोनम कपूर के रिसेप्शन में दोनों के साथ पहुंचने से इनके लिंक अप की खबर और फैलने लगी।

कई मौकों पर दिखे साथ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए लंबे समय तक इजरायल में रहे थे। उसी दौरान आलिया भट्ट का 25 वां बर्थडे मनाने के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर भी वहां पहुंची थीं। मां नीतू कपूर और फिल्म की पूरी यूनिट के साथ रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। हाल ही में ‘संजू’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर ने आलिया के बारे में भी बात की। अफेयर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा पर यह नया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अगले साल रिलीज होगी। इन दोनों का साथ में पब्लिक अपीयरेंस देना एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है!

ये भी पढ़ें :

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ की नए साल की शुरूआत
संजय दत्त की ‘संजू’ के बाद अब सनी लियोन की भी बनेगी बायोपिक
संजू ट्रेलर : रणबीर कपूर के दमदार अभिनय से सजी धमाकेदार फिल्म

Read More From एंटरटेनमेंट