एंटरटेनमेंट

बिग बॉस में लड़का-लड़की के बेड शेयर करने वाले कॉन्सेप्ट पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

Archana Chaturvedi  |  Oct 10, 2019
बिग बॉस में लड़का-लड़की के बेड शेयर करने वाले कॉन्सेप्ट पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप
बिग बॉस का 13वां सीजन पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे तो इसके हर सीजन में कोई न कोई बवाल होता ही है लेकिन इस बार शो की शुरुआत ने ही कई विवादों को जन्म दे दिया है। नौबत यहां तक आ गई है कि इस शो के टेलीकास्ट होने पर बैन करने की मांग की जा रही है।
जब से बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू हुआ है, तब से ही कुछ लोग इस शो के कंटेंट और कॉन्सेप्ट को वल्गर यानि कि अश्लील होने का आरोप लगा रहे हैं। उनका मानना है कि शो में लड़का और लड़की को एक ही बेड पर सुलाया जा रहा है, जो हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ है। इसके अलावा उन्हें कुछ ऐसे आपत्तिजनक टास्क करने के लिए भी दिए जा रहे हैं, जिनमें कंटेस्टेंट खुद ही सहज नहीं हैं। 
 

बिग बॉस से दर्शकों के नाराज़ होने की वजह है इस सीजन में हुए कुछ बदलाव, जैसे कि ‘बेड फ्रेंड्स फॉरएवर (BFF)’ का कॉन्सेप्ट, जिसमें घर के एक सदस्य का BFF होगा, जो उसी के साथ बेड भी शेयर करेगा। अब बिग बॉस की इस शर्त के कारण कई लड़कों और लड़कियों को भी BFF बनकर एक ही बेड शेयर करना पड़ा।

शो के इसी बोल्ड कॉन्सेप्ट के चलते शो को बैन करने की मांग की जा रही है। अब करणी सेना भी बिग बॉस को तुरंत बंद करने की मांग कर रही है। उनका कहना है कि यह शो हमारे भारतीय कल्चर के खिलाफ है। बिग बॉस के विरोध में कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक लेटर लिखा है, जिसमें कलर्स टीवी पर चल रहे शो बिग बॉस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका मानना है कि बिग बॉस भारतीय सभ्यता का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है। शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। जेनरेशन को भटका रहा है। शो में बहुत ज्यादा अभद्रता है, इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता है।

ट्विटर

इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी एक शिकायत पत्र लिखा गया है, जिसमें शो को बंद करवाने की मांग की गई और साथ ही सलमान खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू संस्कृति का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

https://hindi.popxo.com/article/hina-khan-reveal-paras-and-shehnaz-romantic-video-bigg-boss-13-news-in-hindi
सोशल मीडिया पर भी #BanBigBoss ट्रेंड कर रहा है। लोग जमकर बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं और इस कॉन्सेप्ट की कड़ी निंदा भी कर रहे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है, जब बिग बॉस का विरोध हो रहा है। इससे पहले भी कई सीजन में ऐसा हो चुका है। वैसे आपको बता दें कि इन्हीं सब विवादों के चलते बिग बॉस के घर में यह BFF वाली थीम बंद कर दी गई है। अब कंटेस्टेंट अपनी मर्ज़ी से किसी के भी साथ बेड शेयर कर रहे हैं। 
खैर बिग बॉस का शो हमेशा से विवादित ही रहा है। अब देखना यह है कि इस घर में और कौन-कौन से नए ट्विस्ट आने बाकी हैं। तब तक के लिए बिग बॉस सीजन 13 की चटपटी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ क्योंकि हम घरवालों की घर के अंदर और बाहर, दोनों से जुड़ी ख़बरें पहुंचाएंगे आप तक।
https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-season-13-day-1-amisha-patel-task-in-hindi-852315

.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी..  क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट