एंटरटेनमेंट

आशा नेगी के साथ ब्रेकअप पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब कुछ भी पहले जैसा नहीं’

Supriya Srivastava  |  Apr 21, 2020
आशा नेगी के साथ ब्रेकअप पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब कुछ भी पहले जैसा नहीं’
पिछले दिनों खबर आई थी कि ‘पवित्र रिश्ता’ फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक ऋत्विक और आशा दोनों ने ही चुप्पी साध रखी थी। मगर अब ऋत्विक धनजानी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आशा नेगी के साथ हुए ब्रेकअप पर मुहर लगा दी है।
https://hindi.popxo.com/article/pavitra-rishta-fame-rithvik-dhanjani-and-asha-negi-breakup-in-hindi-886302
हाल ही में ऋत्विक धनजानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए एक्ट्रेस आशा नेगी के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। उन्होंने आशा नेगी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन अपनी पोस्ट से ये ज़रूर ज़ाहिर कर दिया कि ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋत्विक ने लिखा, “प्यार को जानने के लिए इस बात का जानना ज़रूरी है कि प्यार में दिया कैसे जाता है। बिना किसी शर्त के। बिना शर्त प्यार से बड़ा कोई ज्ञान नहीं है। प्यार का योग।”

Instagram

ऋत्विक ने आगे लिखा, “कुछ भी पहले जैसा नहीं हो सकता। नॉर्मल रहना अब काम नहीं कर रहा था। अगर हम उस रस्ते पर वापस जाते हैं, जो पहले था तो हम अपना सीखा हुआ सबक खो देंगे। हम इससे ऊपर उठकर और भी बेहतर कर सकते हैं।”

Instagram

हालांकि अभी तक आशा नेगी की तरफ से इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। ऋत्विक धनजानी के चुप्पी तोड़ने के बाद देखना होगा कि आशा नेगी अपने ब्रेकअप पर खुलकर सामने आती हैं या नहीं।

Instagram

आपको बता दें कि दोनों की तरफ से एक कॉमन सोर्स ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बतया था कि दोनों अब साथ नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और परिवार वालों को पहले से ही है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान हुई थी। साल 2013 के आखिर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। ऋत्विक, आशा नेगी के साथ एक घर में ही रहते थे।

Instagram

काफी दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिस वजह से इनके रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। बाद में ऋत्विक धनजानी ने ये घर छोड़ दिया और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों को अलग हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस बारे में उनके दोस्तों को जानकारी भी है। इतना ही नहीं दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया था। 

Instagram

https://hindi.popxo.com/article/shayari-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट