एंटरटेनमेंट

नीतू सिंह नहीं थीं ऋषि कपूर का पहला प्यार, जानिए उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

Supriya Srivastava  |  Apr 30, 2020
नीतू सिंह नहीं थीं ऋषि कपूर का पहला प्यार, जानिए उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर के जाना बॉलीवुड के साथ उनके फैंस के लिए भी किसी सदमे से काम नहीं रहा। साल 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक न्यूयॉर्क में उनके कैंसर का इलाज चला। पिछले साल सितंबर में वे न्यूयॉर्क से भारत लौट आए थे। पिछले कुछ दिनों से ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार महसूस हो रहा था। इसी के चलते उन्हें अस्पताल लाया गाया। यहां गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांसें लीं।
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-actor-rishi-kapoor-death-news-in-hindi-888700

ऋषि कपूर की ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1970 में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन उनके निभाए हुए किरदार हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे। फिल्मों की तरह ही ऋषि कपूर की निजी ज़िंदगी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं थी। जानिए ऋषि कपूर की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनसुने किस्से।

1- ऋषि कपूर ने अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्लाः ऋषि कपर अनसेंसर्ड’ में इस बात का खुलासा किया कि नीतू सिंह उनका पहला प्यार नहीं थीं। ऋषि कपूर की पहली गर्लफ्रेंड का नाम यास्मीन मेहता था, जो कि एक पारसी थीं। ऋषि कपूर यास्मीन को फिल्म बाॅबी के पहले से डेट कर रहे थे। फिल्म रिलीज़ होने के बाद एक मशहूर मैगज़ीन ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच अफेयर होने की बात छाप दी। इससे डिंपल की ज़िंदगी में कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन ऋषि कपूर और यास्मीन मेहता का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने नीतू सिंह के साथ शादी कर ली। 

2- क्या आप जानते हैं, अपनी ही शादी के दिन नीतू सिंह और और ऋषि कपूर दोनों बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गईं थी, तो वहीं ऋषि कपूर अपने आस-पास इतनी भीड़ को देखकर बेहाश हो गए थे।

3- कम ही लोग जानते हैं कि ऋषि कपूर की पहली फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ नहीं बल्कि ‘श्री 420’ थी। इस फिल्म में वे एक छोटे से किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस नरगिस को बहुत सी चॉकलेट देकर ऋषि कपूर को मनाना पड़ा था। इस फिल्म के गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में ऋषि अपने भाई रणधीर कपूर के साथ पैदल चलते नजर आते हैं।

4- क्या आप जानते हैं एक समय में ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन को मिलने वाला अवॉर्ड अपने लिए खरीद लिया था। अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में ऋषि कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘जंजीर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना था, लेकिन ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये देकर ‘बॉबी’ के लिए बतौर बेस्ट एक्टर इस अवॉर्ड को खरीद लिया। इस वजह से दोनों कलाकारों के बीच दूरी भी आ गई थी।

5- आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार राजेश खन्ना ने ऋषि कपूर की अंगूठी समुद्र में फेंक दी थी। दरअसल, ऋषि कपूर जब यास्मीन के साथ रिलेशनशिप में थे तब यास्मीन ने उन्हें एक अंगूठी गिफ्ट की थी लेकिन फिल्म ‘बॉबी’ के दौरान डिंपल कपाड़िया ने वो अंगूठी उनसे लेकर पहन ली। वहीं, जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया तो उन्होंने डिंपल से उस अंगूठी को समुद्र में फेंकने को कहा। डिंपल ने ऐसा ही किया और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

6- अपनी किताब में ऋषि कपूर ने संजय दत्त से जुड़े एक दिलचस्प किस्से का भी ज़िक्र किया है। उन्होंने बताया कि एक बार संजय दत्त उन्हें मारने के लिए उनके अपार्टमेंट तक पहुंच गए थे। दरअसल, संजय दत्त को लगा कि ऋषि का अफेयर एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ चल रहा है। इसी वजह से वह उन्हें मारने के लिए पहुंचे थे। बाद में नीतू कपूर ने उन्हें समझाकर वापिस भेजा।

7- ऋषि कपूर ने अपने करियर में 155 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें से 100 से ज्यादा ‘रोमांटिक’ फिल्में थीं। इस दौरान उन्हें अपनी लाजवाब अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले। 

8- लगभग 20 से ज्यादा एक्ट्रेसेस ने अपना एक्टिंग करियर ऋषि कपूर के साथ शुरू किया था। 
9- क्या आप जानते हैं, ‘डर’ मूवी में शाह रुख खान का रोल पहले ऋषि कपूर को ऑफर किया गया था। उस समय ऋषि कपूर इतने नेगेटिव रोल के लिए तैयार नहीं थे। बाद में यश चोपड़ा ने उन्हें सनी द्योल वाला रोल भी ऑफर किया लेकिन ऋषि कपूर इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। हालांकि बाद में खुद ऋषि कपूर ने नेगेटिव रोल के लिए शाह रुख खान का नाम यश चोपड़ा को सुझाया। आपको बता दें कि ऋषि कपूर फिल्म ‘दीवाना’ में शाह रुख खान के साथ काम कर चुके थे और इस रोल के लिए उन्हें शाह रुख खान ज्यादा स्मार्ट व काबिल लगे थे।

10- ऋषि कपूर ने अपनी किताब में अपने पिता राज कपूर के बारे में भी कई खुलासे किए। उन्होंने लिखा, “राज कपूर प्यार में पड़े हुए आदमी थे। दुर्भाग्य से मेरी मां के अलावा किसी और महिला से। उनकी गर्लफ्रेंड उस टाइम की कुछ बड़ी हिट फिल्मों की हीरोइन थीं। इस प्यार की शुरुआत ‘अंदाज’ फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। बहुत बरसों तक दोनों का संबंध रहा।”

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-star-mourn-rishi-kapoor-death-over-social-media-in-hindi-888768
‘भगवान उनकी आत्मा को शांती दे।’

Read More From एंटरटेनमेंट