एंटरटेनमेंट

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर ट्वीट कर ऋषि कपूर ने दिया अपनी बीमारी से जुड़ा नया अपडेट

Deepali Porwal  |  Feb 4, 2020
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर ट्वीट कर ऋषि कपूर ने दिया अपनी बीमारी से जुड़ा नया अपडेट

4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के मौके पर जहां विश्व में सभी कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं तो वहीं, कैंसर की जंग जीत चुके ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) एक बार फिर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। बॉलीवुड के ‘चिंटू’ यानि कि ऋषि कपूर को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था और तभी से उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं।

कैंसर से जीत चुके हैं जंग

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान के ‘चिंटू जी’ यानि कि ऋषि कपूर कुछ महीने पहले ही न्यूयॉर्क से कैंसर का ट्रीटमेंट करवाकर वापिस लौटे हैं। वे थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय तक न्यूयॉर्क स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह कपूर उनके साथ लगातार वहीं रही थीं। उनके बेटे रणबीर कपूर और उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी समय-समय पर उनसे मिलने के लिए वहां जाते रहे थे।

पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही ऋषि कपूर भारत लौटे थे। हालांकि, हाल ही में उनके फिर से बीमार होने की खबर सुनकर उनके फैंस बेचैन हो उठे थे। सबको लग रहा था कि उनका कैंसर रीलैप्स (cancer relapse) हो गया है।

https://hindi.popxo.com/article/super-seeds-that-you-should-include-in-your-diet-in-hindi

ऋषि कपूर ने जारी किया अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अब वे मुंबई वापिस लौट चुके हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने फैंस के साथ अपनी सेहत से जुड़े कुछ अपडेट्स जारी किए हैं। उन्होंने लिखा, ‘प्यारे परिजनों, दोस्तों और सभी संगी-साथियों, मेरी सेहत के बारे में आपकी चिंता देखकर मैं अभिभूत हूं। शुक्रिया। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और प्रदूषण और न्यूट्रोफिल्स के लो काउंट की वजह से मुझे इन्फेक्शन ने जकड़ लिया था। इसी की वजह से मुझे हॉस्पिटल में भर्ती भी होना पड़ा।’

कहानियों को दिया विराम

ऋषि कपूर के हॉस्पिटल जाने की बात सुनकर लोगों को उनके कैंसर के रीलैप्स होने की आशंका नज़र आ रही थी। हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए ऋषि कपूर ने स्पष्ट किया, ‘मुझे हल्का बुखार था। जांच में डॉक्टर्स को एक पैच मिला, जिससे न्यूमोनिया हो सकता था। इसका पता चलते ही मेरा इलाज शुरू कर दिया गया था। लोगों ने इस बारे में कुछ और ही सोच लिया था। मैं उन सभी कहानियों को विराम दे रहा हूं और आप लोगों का मनोरंजन करने की राह देख रहा हूं। आप सभी को प्यार। मैं अब मुंबई में हूं।’

इन ट्वीट्स के साथ ही ऋषि कपूर ने तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

https://hindi.popxo.com/article/rishi-kapoor-returning-mumbai-after-cancer-treatment-in-hindi-847933
ऋषि कपूर के फैंस के साथ ही हम सब भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं!
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

Read More From एंटरटेनमेंट