एंटरटेनमेंट

कैंसर से जंग जीतकर अपनी पत्नी के साथ इंडिया वापस लौटे ऋषि कपूर, ऐसे जताई खुशी

Archana Chaturvedi  |  Sep 10, 2019
कैंसर से जंग जीतकर अपनी पत्नी के साथ इंडिया वापस लौटे ऋषि कपूर, ऐसे जताई खुशी
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor) पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे,  लेकिन उनकी हिम्मत और फैंस की दुआओं ने उन्हें हारने नहीं दिया। वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी उन्हें हर कदम पर हौसला दिया और उनकी ताकत बनकर हमेशा साथ खड़ी रहीं। यही कारण है कि ऋषि कपूर 11 महीने तक कैंसर का इलाज कराने के बाद अब न्यूयॉर्क से भारत वापस लौट आए हैं। 9 सितम्बर की रात उन्हें अपनी पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे मीडिया और फैंस को मुस्कुराते हुए पोज़ देते नज़र आए।
ऋषि कपूर इलाज के दौरान अपने परिवार, दोस्त और अपने शहर मुंबई को काफी मिस कर रहे थे। मुंबई लौटने के बाद ऋषि कपूर ने बहुत ही इमोशनल ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”करीब 11 महीने और 11 दिन बाद घर वापस लौट आया हूं। आप सभी को धन्यवाद।”
 

आपको बता दें कि जब से ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबरें सामने आईं, तभी से उनके फैंस और बॉलीवुड समेत सभी लोग उनके लिए दुआएं करने में लगे थे, ताकि वे जल्दी ही ठीक होकर अपने देश लौट आएं। इस दौरान उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने भी अपनी खुशी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके ज़ाहिर की।

 

अनुपम खेर ने अपने इमोशनल ट्वीट में लिखा, “प्रिय नीतू कपूर और ऋषि कपूर, न्यूयॉर्क में करीब एक साल रहने के बाद भारत लौटने के लिए आपकी सुरक्षित यात्रा की कामना है। मुझे मिली-जुली फीलिंग हो रही है। मैं खुश हूं और दुखी भी। मैं तुम्हें बहुत याद करने वाला हूं। हमने साथ-साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया। शुक्रिया। प्यार और दुआ।”

https://hindi.popxo.com/article/these-foods-you-should-never-reheat-in-hindi

अक्सर न्यूयॉर्क में सेलेब्स ऋषि कपूर से मिलते थे और उनकी सेहत का हाल-चाल लेते रहते थे। उन्हें बीमारी के दौरान परिवार, दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स का काफी सपोर्ट मिला। इलाज के दौरान उनकी सेहत में काफी गिरावट आई थी, लेकिन जब वे इंडिया वापस लौटे तो उनकी बेहतर सेहत देखकर उनके दोस्तों और फैंस को बहुत खुशी हुई। यहां तक कि अब तो उनके फैंस जल्दी ही उन्हें फिल्मों में वापिस एक्टिंग करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ऋषि कपूर के फैंस की ये ख्वाहिश जल्द से जल्द पूरी होगी।

https://hindi.popxo.com/article/akash-ambani-shloka-mehta-wedding-function-sonali-bendre-look-in-hindi-802865
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) 
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट