एंटरटेनमेंट

रब ने नहीं, एकता कपूर ने बना दी इन टीवी सितारों की जोड़ी

Supriya Srivastava  |  Jul 22, 2019
रब ने नहीं, एकता कपूर ने बना दी इन टीवी सितारों की जोड़ी

कहते हैं, जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं लेकिन छोटे पर्दे की कुछ फेमस जोड़ियां ऐसी भी हैं, जिनकी जोड़ी रब ने नहीं बल्कि एकता कपूर ने बना दी। हम यहां बात कर रहे हैं, टीवी के ऐसे रियल लाइफ कपल्स की, जिनकी मुलाकात एकता कपूर के किसी न किसी सीरियल के सेट पर हुई। साथ काम करते- करते ये एक्टर्स एक- दूसरे के करीब आए और हमेशा के लिए बन गए एक- दूजे के हमसफर। 

ये भी पढ़ें- मिलिए एकता कपूर की इन 5 मांओं से, कोई है बच्चों पर सख्त तो कोई है मम्मी नंबर 1 

एकता कपूर ने बना दी जोड़ी

Instagram

हम आपको मिला रहे हैं टीवी के 5 ऐसे फेमस कपल्स से, जिनका प्यार सीरियल की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा। घंटों तक शूटिंग करते हुए कब रील लाइफ से ये एक्टर्स रियल लाइफ कपल बन गए, पता ही नहीं चला। चलिए जानते हैं, इनकी रील से रियल लाइफ तक की लव स्टोरी।

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दाहिया

Instagram

छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की दोस्ती एकता कपूर के सीरियल “ये है मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी। दिव्यांका त्रिपाठी जहां इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस हैं, वहीं विवेक पुलिस ऑफिसर के किरदार में कुछ समय के लिए ही नज़र आए थे। दोनों ने सेट पर भले ही साथ में कम समय बिताया हो लेकिन यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा। दोनों के परिवार वालों को इनका साथ काफी पसंद था। सबने मिलकर दोनों के प्यार को अरेंज मैरिज का नाम दे दिया।

हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान

Instagram

साल 2001 में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की पहली मुलाकात हुई सीरियल “कुटुंब” के सेट पर। दोनों एक- दूसरे से काफी अलग थे। जहां एक तरफ सेट पर हितेन तेजवानी सबसे हंसते- बोलते हुए अपना समय बिताते थे, वहीं गौरी सीन कट होते ही किताबों की दुनिया में खो जाती थीं।

मगर कहते हैं न, प्यार अपनी राह ढूंढ ही लेता है। इन दोनों को भी एक- दूसरे का साथ धीरे- धीरे अच्छा लगने लगा और साल 2004 में सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के दौरान दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए। आज हितेन और गौरी अपने दो बच्चों के साथ खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी बिता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- टीवी की ये एक्ट्रेसेज़ असल ज़िंदगी में हैं बेस्ट फ्रेंड्स

रित्विक धनजानी- आशा नेगी

Instagram

रित्विक धनजानी और आशा नेगी भले ही शादी के बंधन में न बंधे हों लेकिन इनका रिश्ता किसी नाम का मोहताज नहीं। दोनों की मुलाकात साल 2011 में एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल “पवित्र रिश्ता” के सेट पर हुई थी। सीरियल में रोमांस करते- करते दोनों को एक- दूसरे से असल ज़िंदगी में भी प्यार हो गया। 8 सालों बाद भी इनके रिश्ते की मिठास बरकरार है। रित्विक धनजानी और आशा नेगी अक्सर साथ में वेकेशन करते नज़र आ जाते हैं।  

राम कपूर- गौतमी कपूर

Instagram

टीवी एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर की मुलाकात साल 2000 में एकता कपूर के सीरियल “घर एक मंदिर” के सेट पर हुई थी। थोड़े समय में ही इनके रील लाइफ का प्यार रियल लाइफ में बदल गया था। आज दोनों हैप्पी कपल की तरह ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह गौतमी कपूर की दूसरी शादी थी। इससे पहले वो कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ के साथ तलाक ले चुकी हैं।  

यश टोंक- गौरी यादव

Instagram

एकता कपूर के फेमस सीरियल्स की लिस्ट में एक नाम “कहीं किसी रोज़” का भी शामिल है। इस सीरियल में आपको रमोला सिकंद यानि सुधा चंद्रन की डिज़ाइनर बिंदियां और सिन्दूर लगाने का स्टाइल तो याद ही होगा। सीरियल में रमोला सिकंद के बेटे का किरदार निभाया था एक्टर यश टोंक ने, जिन्हें आप फिल्म “इश्क- विश्क” में शाहिद कपूर के साथ भी देख चुके हैं। इसी सीरियल में यश टोंक के छोटे भाई की पत्नी बनी थीं एक्ट्रेस गौरी यादव। सीरियल की शूटिंग के दौरान यश और गौरी का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली।   

ये भी पढ़ें- चंद्रकांता से शक्तिमान तक… दूरदर्शन के ये 10 सीरियल, ताज़ा कर देंगे आपके बचपन की यादें 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट