एंटरटेनमेंट

रवीना टंडन से लेकर मंदाकिनी तक, बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने दिए है सुपरहिट वॉटरफॉल सीन्स

Megha SharmaMegha Sharma  |  Oct 31, 2023
रवीना टंडन से लेकर मंदाकिनी तक, बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने दिए है सुपरहिट वॉटरफॉल सीन्स

ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनमें वॉटरफॉल सीन्स आपने देखें होंगे। इन सीन्स में एक्ट्रेस हमेशा सेंशुअल अवतार में नजर आई है। इस वजह से हम यहां कुछ एक्ट्रेस के बेस्ट वॉटरफॉल सीन्स के बारे में आपको बताने वाले हैं। तो क्या आपका भी इनमें से किसी एक्ट्रेस का वॉटरफॉल सीन पसंदीदा है? अगर हां, तो हमें बताना न भूलें।

1. मंदाकिनी

एक्ट्रेस मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में हॉट वॉटरफॉल सीन किया था और अपने बोल्ड अवतार से उन्होंने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया था। ये फिल्म सही में मंदाकिनी के बिना अधूरी थी। इस सीन में एक्ट्रेस व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में वॉटरफॉल के नीचे बैठे हुए नजर आई थीं। 

2. शिल्पा शिरोड़कर

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने फिल्म किशन कन्हइया में वॉटरफॉल सीन किया था और उनका ये बोल्ड वॉटरफॉल सीन आज भी कई दर्शकों को बेहद पसंद है। इस सीन में उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी थी। 

3. रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जमाना दीवाना है में वॉटरफॉल के नीचे एक इंटीमेट सीन किया था। इस सीन में रवीना अपनी हॉटनेस से स्क्रीन पर आग लगाते हुए नजर आई थीं और उन्होंने ब्लू साड़ी पहनी थी। 

4. माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फिल्म हिफाजत में अपने वॉटरफॉल वाले बोल्ड सीन से धूम मचा दी ती थी। दरअसल, इस फिल्म के एक गाने में वह वॉटरफॉल के नीचे डांस करते हुए नजर आई थीं और अल्ट्रा बोल्ड अवतार में दिखाई दी थीं। 

5. जीनत अमान

एक्ट्रेस जीनत अमान फिल्म सत्यम शिवर सुंदरम में होट और बोल्ड अवतार में दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं उनके इस वॉटरफॉल सीन ने दर्शकों का ध्यान काफी आकर्शित किया था और सबको हैरान कर दिया था। 

6. कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फिल्म दे दना दन में अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक सीन किया था। इस सीन में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। कैटरीना इस दौरान वॉटरफॉल में डांस करते हुए नजर आई थीं और उन्होंने वॉटरफॉल सीन को काफी अच्छे से पुलऑफ किया था। 

7. करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म अशोका में एक रोमांटिक सीन किया था। इस इंटीमेट सीन को वॉटरफॉल में फिल्माया गया था और इसमें दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। 

8. उर्मिला मातोंडकर

फिल्म रंगीला में उर्मिला मातोंडकर ने वॉटरफॉल के नीचे अपने सेंशुअल डांस से सभी दर्शकों को हैरान कर दिया था।

Read More From एंटरटेनमेंट