एंटरटेनमेंट

कोविड -19 संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए रणधीर कपूर

Megha Sharma  |  Apr 30, 2021
कोविड -19 संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए रणधीर कपूर
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देशभर को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कोरोनावायरस के कारण रोजाना कई लोगों की मौत हो रही है। वहीं इसके मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इस वायरस की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट की माने तो हाल ही में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) भी कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
कोविड-19 से संक्रमित (COVID-19 Positive) पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। रणधीर कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता चलने के बाद से ही उनकी सेहत पर अलग-अलग अपडेट्स आ रही हैं। वहीं उनकी सेहत को लेकर कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल मुंबई के डॉक्टर ने एक स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि उनकी कंडीशन स्टेबल है।

https://hindi.popxo.com/article/kangana-ranaut-urges-fans-to-register-for-covid-19-vaccine-in-hindi
केवल रणधीर ही नहीं बल्कि उनके स्टाफ के भी 5 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं और इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए अडमिट किया गया है। रणधीर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि मुझे किस तरह से कोविड हुआ। मैं खुद हैरान हूं। मैं यहां आपको बता दूं कि मेरा 5 लोगों का स्टाफ भी कोविड संक्रमित पाया गया है और मैंने उन्हें भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 
रणधीर कपूर ने यह भी बताया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोविड-19 वायरस हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हल्की ठंड लग रही है और सावधानियों का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल थोड़ा बुखार था, जो अब ठीक है। 
इतना ही नहीं रणधीर कपूर ने यह भी बताया कि उनकी दोनों बेटियां करिश्मा और करीना और उनकी पत्नी बबीता का कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। 
https://hindi.popxo.com/article/tv-and-bollywood-celebrities-who-helped-during-covid-19-in-hindi-950104
गौरतलब है कि इससे पहले कपूर फैमिली में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। एक ओर जहां नीतू कपूर ने पिछले साल कोविड-19 को मात दी थी तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर कुछ समय पहले ही इसका सामना कर चुके हैं। नीतू कपूर ने कोविड-19 से अपनी जंग पर कहा था कि यदि वह 60 की उम्र में इस बीमारी को मात दे सकती हैं तो दूसरे भी ऐसा कर सकता हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट