वेडिंग

प्रियंका- निक के दिल्ली रिसेप्शन का लुक भी रहा शानदार, देखिए पहली तस्वारें – Priyanka Nick Reception in Hindi

Supriya Srivastava  |  Dec 4, 2018
प्रियंका- निक के दिल्ली रिसेप्शन का लुक भी रहा शानदार, देखिए पहली तस्वारें – Priyanka Nick Reception in Hindi

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की मिसेज़ जोनस बन चुकी हैं। 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध गए। आज ही दोनों ने कैथेलिक वेडिंग और हिन्दू रीति रिवाज़ों के साथ हुई शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं और अब शाम को दिल्ली में उनका रिसेप्शन पूरे शाही अंदाज़ में आयोजित किया गया। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रखे गए इस रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जोड़ी गजब ढा रही थी। जितनी रॉयल उनकी शादी का लुक था, उतना ही रॉयल दोनों का रिसेप्शन लुक भी है। देखिये इनके रिसेप्शन की पहली तस्वीरें…

दिल्ली रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने जहां आइवरी कलर का खूबसूरत लहंगा चोली पहना था। वहीं निक भी ब्लू वेलवेट सूट में काफी जंच रहे थे।

प्रियंका का मायका और ससुराल स्टेज पर एकसाथ नजर आया।

रिसेप्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत लहंगे को डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है।

हाथों में चूड़ा, मांग में सिन्दूर और बालों पर गजरा लगाए प्रियंका अपने दिल्ली रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका- निक को शादी की बधाई देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिसेप्शन पर पहुंचे। बताया जाता है कि पीएम मोदी को रिसेप्शन का निमंत्रण देने खुद प्रियंका- निक पीएम आवास गए थे।

बता दें कि इस रिसेप्शन के बाद अब दोनों मुंबई में फिल्म जगत की हस्तियों के लिए दूसरा रिसेप्शन भी देंगे। हालांकि उस रिसेप्शन की डेट अभी कुछ तय नहीं हैं। मगर उम्मीद है कि जिस तरह से दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था, प्रियंका- निक के रिसेप्शन पर भी सभी उसी तरह धमाल- मस्ती करेंगे।

इमेज सोर्स : गुलशन सचदेवा

इन्हें भी देखें

परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

प्रियंका से शादी करने भारत पहुंचे निक, साथ देने जाएंगे पीएम मोदी को निमंत्रण

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

व्हाइट गाउन में एकदम परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें कैथोलिक वेडिंग का पूरा एलबम

Read More From वेडिंग