एंटरटेनमेंट

प्रियंका के लेटेस्ट फोटोशूट पर ट्रोलर्स ने साधा निशाना, कहा – बिना ब्लाउज की साड़ी कौन पहनता है?

Archana Chaturvedi  |  Jun 7, 2019
प्रियंका के लेटेस्ट फोटोशूट पर ट्रोलर्स ने साधा निशाना, कहा – बिना ब्लाउज की साड़ी कौन पहनता है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने पति निक जोनस के साथ शेयर की हुई रोमांटिक तस्वीरों को लेकर तो कभी अपने हॉट लुक्स को लेकर। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने लेटेस्ट कवर फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जहां एक तरफ लोग उनके इस हॉट फोटोशूट की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस तस्वीर और वीडियो को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरनेशनल फैशन मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया है, जिसमें वे हाफ न्यूड हैं और बैकलेस पोज दे रही हैं। इस फोटो में प्रियंका साड़ी में नजर आ रही हैं लेकिन यह साड़ी उन्होंने बिना ब्लाउज के ही पहनी हुई है। जैसे ही प्रियंका ने इस कवर पेज की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, यूजर्स ने गंदे- गंदे कमेंट करने शुरू कर दिये। कई लोगों ने तो उन्हें नसीहत भी दे डाली और कहा, ‘बिना ब्लाउज के साड़ी कौन पहनता है? प्रियंका जी आप भारतीय नारी की छवि को खराब कर रही हैं।’

इस कवर फोटो के अलावा इस फोटोशूट से जुड़ा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग प्रियंका की साड़ी की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका की इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किये हैं। उनके पति निक जोनस और रिया कपूर से लेकर ईशा गुप्ता तक कई लोगों ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया है।

ये भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा के जेठ ने की हॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी, वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि उनके लिए साड़ी का मतलब केवल उसे ड्रेप करना या फैब्रिक नहीं है, बल्कि खूबसूरती, नारीत्व और ताकत का मिलाजुला स्वरूप है। प्रियंका कहती हैं कि साड़ी पहनने के बाद वे जो महसूस करती हैं, वह बहुत ही प्यारा एहसास है और इस मैगजीन के जुलाई कवर के लिए साड़ी में फोटोशूट करवाकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़ें – फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल शादी के बाद प्रियंका की एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

(फोटो/वीडियो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

Read More From एंटरटेनमेंट