एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ शेयर की ये क्यूट Pic, देखकर आप भी कहेंगे ये बात

Megha Sharma  |  Feb 19, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ शेयर की ये क्यूट Pic, देखकर आप भी कहेंगे ये बात

प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया स्टार हैं और इंस्टाग्राम पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस को अपनी डेली लाइफ के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। वह अपनी ट्रिप्स, घर या फिर काम की जगह की तस्वीरें अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती है। काफी लंबे वक्त तक अपनी बेटी के चेहरे को छिपा कर रखने के बाद अब आखिरकार उन्होंने अपनी बेटी की झलक भी फैंस को दिखा दी है। वहीं इसी बीच एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ नई तस्वीर शेयर की है।

दरअसल, प्रियंका ने शनिवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे को कडल करते हुए दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में वह बेटी को पकड़े हुए टॉप एंगल से सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में बेटी का चेहरा रखा हुआ है। सेल्फी के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

प्रियंका ने मालती का चेहरा एक पब्लिक ईवेंट में पहली बार दिखाया था। पिछले महीने उन्होंने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम फॉर जोनस ब्रदर अटेंड किया था और इसी में उन्होंने पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया था। तब तक निक और प्रियंका दोनों ने ही बेटी मालती के चेहरे को कभी इंस्टाग्राम पर नहीं दिखाया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास अभी काफी एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा लव अगेन में नजर आने वाली हैं। इसे जेम्स सी. स्ट्रोस ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। साथ ही वह एक्शन पैक्ड वेब सीरीज सिटाडेल में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा पीसी जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आने वाली हैं और फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी।

Read More From एंटरटेनमेंट