एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसा रहा बेटी का पहला इंडिया ट्रिप, मालती मैरी ने खूब किया एंजॉय

Garima AnuragGarima Anurag  |  Apr 19, 2023
priyanka malti india visit

प्रियंका चोपड़ा कुछ ही दिनों पहले अपने पति, अमेरिकी सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आई थी। इस बार प्रियंका का यहां आना काफी खास था क्योंकि इस बार पहली बार उनके साथ उनकी बेटी भी यहां आई थी। इस दौरान मालती मैरी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और एक्ट्रेस की बेटी अपनी इस यात्रा से जरा सी भी परेशान नजर नहीं आई थी। प्रियंका वापस जाने के पहले मालती को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद दिलाने भी ले गई थी।

Malti Marie First India Trip

अब प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे मालती मैरी ने अपना पहला इंडिया ट्रिप बहुत एंजॉय किया। एक्स्ट्रा टीवी नामक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में  प्रियंका ने कहा, भारत में मालती का यह पहला अवसर था। मुंबई में मालती का यह पहला मौका था। वहां उसे बहुत अच्छा लगा। उसे वहां के बारे में सब कुछ पसंद था, नज़ारों से लेकर आवाज़ों तक, खाना तक… अपनी नानी के घर जाने से लेकर, जो कि मेरी माँ का घर है। उसे वहां सब कुछ अच्छा लग रहा था। 

प्रियंका ने अपने इंडिया ट्रिप में अपने शो सिटाडेल का ग्लोबल प्रीमियर शुरू किया था और साथ ही इसी दौरान उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग पर स्टेज परफॉर्मन्स भी दिया था। सिटाडेल के बाद प्रियंका की अगली फिल्म लव अगेन का प्रीमियर मई में होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा और हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ द स्टेट भी है।

Read More From एंटरटेनमेंट