एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटी का चेहरा, पापा निक जोनस जैसी दिखती है मालती मैरी

Garima Anurag  |  Jan 31, 2023
malti marie

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ में जब से मालती मैरी आई है तभी से इस न्यू पेरेंट की लाइफ का सेंटर पॉइंट इनकी बेटी ही है। दोनों सेलेब्स अपने इंटरव्यू से लेकर सोशल पोस्ट तक में मालती के साथ अपने क्वालिटी टाइम और पैरेंटहुड पर बात करना पसंद करते हैं। हालांकि कपल ने इसके पहले कभी अपने फैन्स को मालती मैरी का चेहरा देखना का मौका नहीं दिया था, लेकिन अब एक इवेंट से मालती की क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं और ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका ने भी शायद मन बना लिया था कि वो अब अपने फैन्स को मालती का चेहरा दिखा ही देंगी। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार्स में जोनस ब्रदर्स को स्टार से नवाजा गया और इस मौके पर तीनों भाइयों की फैमिली साथ में आयोजन में मौजूद थी। 

साभार- ट्विटर

मालती ने इवेंट पर व्हाइट ड्रेस और क्यूट सा हेड बैंड पहना था और वो सारे समय प्रियंका की गोदी में ही दिखी। 

साभार- ट्विटर

एजेंसियों द्वारा ली गई तस्वीरों के अलावा मालती मैरी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहे हैं और मालती अपनी मॉम के गोद में भीड़ में भी काफी रिलैक्स और कूल लग रही है।

इवेंट से कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग मालती के क्यूट लुक्स और निक जोनस से मिलते लुक्स पर पॉजिटिव कमेंट दे रहे हैं।

प्रियंका ने भी इस इवेंट से एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मालती का चेहरा आसानी से देखा जा सकता है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा ने आपकी बेटी अपने पापा की डीएनए है।

Read More From एंटरटेनमेंट