एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा को है फेयरनेस क्रीम का ऐड करने का पछतावा, कही ये बड़ी बात

Supriya Srivastava  |  Jan 27, 2021
Priyanka Chopra, Fairness Cream Ad, Regret
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फैशन आइकॉन में से हैं। उनके लुक्स से लेकर स्टाइल तक के सभी दीवाने हैं। अपनी मेहनत के बल पर प्रियंका चोपड़ा ने यह मुकाम हासिल किया है। मगर कहते हैं न सफलता के साथ कहीं न कहीं किसी बात को लेकर पछतावा भी जुड़ा होता है। प्रियंका चोपड़ा को भी अपने करियर से जुड़े एक फैसले का काफी पछतावा है। वह फैसला है फेयरनेस क्रीम का ऐड करने का। प्रियंका चोपड़ा किसी टाइम में फेयरनेस क्रीम का ऐड करती थीं। मगर अब उन्हें अतीत में फेयरनेस क्रीम का सपोर्ट करने पर पछतावा है।
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-open-up-on-baby-planning-in-hindi-933582
दरअसल, कुछ सालों पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक फेयरनेस क्रीम का ऐड किया था। इस ऐड में उन्होंने स्किन फेयरनेस और स्पॉट फ्री स्किन के बारे में बताया था। मगर अब सालों बाद उन्हें इस फेयरनेस क्रीम का ऐड करने पर काफी पछतावा है। यह बात उन्होंने खुद अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) में की। प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ अब रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और करियर की कई घटनाओं के बारे में लिखा है। फेयरनेस क्रीम वाली बात भी उसी में से एक है। बता दें, उनकी किताब फरवरी में रिलीज होने वाली है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि भारत में स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का ऐड करने के लिए उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि हॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने फेयरनेस क्रीम के ऐड करने बंद कर दिए थे। अपनी किताब में इस बात का जिक्र करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “साउथ एशिया में स्किन लाइटनिंग को एंडोर्स करना आम बात है। इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि हर कोई कर रहा है। बल्कि, आज भी इसे ठीक माना जाता है, जब एक महिला एक्टर इसे करती है, लेकिन यह गलत बात है। मेरे लिए भी यह करना गलत था। एक छोटी बच्ची जो चेहरे पर टैल्कम पाउडर लगाती थी, क्योंकि मैं विश्वास करती थी कि डार्क स्किन होना अच्छी बात नहीं है।”

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 बरखा दत्त के साथ एक इंटरव्यू में भी इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे फेयरनेस क्रीम का ऐड करना बहुत बुरा लगा इसलिए मैंने इसे करना बंद कर दिया। मेरे सभी भाई-बहन मेरे मुकाबले बहुत गोरे-चिट्टे हैं, घर में मैं ही सांवली पैदा हो गई हूं क्योंकि मेरे पिताजी सांवले थे। मेरा पंजाबी परिवार मुझे ‘काली काली काली’ कहकर चिढ़ाता था। 13 साल की उम्र में, मैं फेयरनेस क्रीम लगाना चाहती थी और चाहती थी कि मेरा सांवलापन दूर हो जाये और मैं भी सबकी तरह गोरी हो जाऊं।”

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट