एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कभी उनके रंग को लेकर अमेरिकी स्कूल के बच्चे उड़ाते थे उनका मजाक

Archana Chaturvedi  |  Jan 22, 2021
प्रियंका चोपड़ा रंगभेद, प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी, Priyanka Chopra, Unfinished, priyanka chopra racist bullying faced at American high school
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज की पहचान की मोहताज नहीं है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ को पूरा कर लिया है और यह जल्द ही प्रकाशित होकर फैंस तक भी पहुंच जायेगी। इस किताब में उन्होंने अपने जीवन के बारे में ऐसे कई खुलासे किये हैं, जो लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक मैग्जीन को दिये गये इंटरव्यू में अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड (Unfinished)’ से एक वाक्या साझा किया। उन्होंने बताया कि वो अपने बचपन के दिनों जब अमेरिका में पढ़ने गई थीं तो वहां रंगभेद का शिकार हुईं थी। स्कूल के बच्चे उनके डार्क कलर के कारण उन्हें ब्राउनी कह-कह कर तंग करते थे और बुली करते थे। इससे परेशान होकर उन्हें भारत वापस आना पड़ा।
प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब में लिखा है कि, ‘स्कूल की बुलिंग को मैंने व्यक्तिगत लिया। गुस्से के कारण मैं चुप हो गई थी। मैं बस किसी भी तरह से गायब हो जाना चाहती थी। मेरा कॉन्फिडेंस जीरो हो गया था। मैं उस समय समझ नहीं पा रही थी कि मैं क्या करूं या मैं कौन हूं?’
https://hindi.popxo.com/article/unknown-facts-about-sushant-singh-rajput-in-hindi
प्रियंका कहती हैं जब वो 12 साल की थी तो अमेरिका में उनके इंडियन होने और डार्क कलर की वजह से उन्हें बहुत चिढ़ाया जाता था। इसी वजह से उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। उन्होंने बताया कि इन सब बातों से उनका आत्मविश्वास हिल गया था और फिर उन्होंने अपने माता-पिता के वापस लौटने का फैसला ले लिया। उन्होंने ने भी कहा कि जब वो भारत वापस आईं और उन्हें फिर फील हुआ कि उनके लिए यही सही जगह है बल्कि अमेरिका नहीं। लेकिन अपने इस कमजोर आत्मविश्वास को उन्होंने मजबूत किया और आज देश-विदेश दोनों में ही उनके चर्चे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर और अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। उनकी फिल्म 22 जनवरी को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो रही है। वहीं उनकी बायोग्राफी 9 मार्च को लॉन्च हो रही है।

https://hindi.popxo.com/article/actress-priyanka-chopra-oops-moment-with-transparent-dress-in-hindi-870898

POPxo की सलाह : सॉफ्ट स्मूद स्किन पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार स्किन केयर प्रोडक्ट्स

Read More From एंटरटेनमेंट