एंटरटेनमेंट

क्या सच में प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां ने उठाया इस सच्चाई से पर्दा

Archana Chaturvedi  |  Feb 19, 2019
क्या सच में प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां ने उठाया इस सच्चाई से पर्दा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं और उनकी प्रेगनेंसी को लेकर जमकर कयास लगाये जाने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही जिसमें उनका कथित बेबी बंप दिख रहा है। लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की प्रेगनेंसी को लेकर हाल ही में इस सच से पर्दा उठा दिया है।

दरअसल, पिछले ही दिनों प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिजाइनर मिशेल कोर्स के डिजाइन किये हुए आउटफिट में पहुंचीं। इस दौरान ली गईं तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया क्योंकि इन तस्वीरों में प्रियंका का पेट कुछ बढ़ा हुआ नजर आ रहा था।

इस बात पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई खुलासे किये। उनकी मां ने एक मीडिया हाउस को दिये गये इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका की प्रेगनेंसी की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। तस्वीर में बढ़ा हुआ पेट कैमरे से खराब एंगल में ली गई तस्वीर की वजह से दिख रहा है और साथ ही प्रियंका ने भी टाइट फिटिंग वाली स्कर्ट पहनी थी, जिसमें उनका बेली वाला पार्ट उभरा हुआ नजर आ रहा था।

इन खबरों का प्रियंका पर पड़ा ये असर

मधु चोपड़ा ने ये बताया कि उन्होंने इस बारे में प्रियंका से भी फोन पर बात की थी। तब प्रियंका ने उन्हें बताया था कि वो फैशन वीक में काफी थकी और सुस्त हालत में पहुंची थीं। जब उनकी तस्वीर ली जा रही थी तो वो फोटो क्लिक करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थीं। शायद इसी वजह से उनका तस्वीरें ऐसी आ गईं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां को बताया कि वो इस खबर के बारे में सुन- सुन कर काफी पक गई हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या-क्या गॉसिप कर रहे हैं।

फिलहाल शादी के बाद हाल ही में प्रियंका की एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

VIDEO: एक- दूसरे को नपसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

Read More From एंटरटेनमेंट