एंटरटेनमेंट

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मेरी के साथ शेयर की Winter Holidays की शानदार Pics, देखें

Megha Sharma  |  Feb 8, 2023
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मेरी के साथ शेयर की Winter Holidays की शानदार Pics, देखें

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा एस्पेन में अपना परफेक्ट विंटर हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें इसका सबूत है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया के सबसे मशहूर स्टार कपल में से एक हैं। क्रॉस कोन्टिनेंटल एक्ट्रेस और अमेरिकन पोप स्टार इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी लाइफ की झलक शेयर करते रहते हैं। जनवरी 2022 में मालती मेरी के जन्म के बाद से ही प्रियंका ने लिटिल वन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विंटर हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की हैं। निक जोनस ने अपने फैंस को अपने फैमिली वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें निक, प्रियंका और मालती बर्फ का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बर्फ से खेलते हुए दिख रही हैं और स्नो बाइक के साथ पोज कर रही हैं। अन्य तस्वीर में वह निक के सहार खड़ी हैं और दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। निक ने कुछ तस्वीरें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, एस्पेन फोटो डंप।

बता दें कि हाल ही में जोनस ब्रदर्स को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खिताब मिला है। अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत करने के लगभग दो दशक बाद उन्हें यह अवॉर्ड मिला है। निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस को इस खास मौके पर सी ऑफ फैंस द्वारा चियर किया गया था। इसी दौरान तीनों ने अपने नए एल्बम की घोषणा करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया। इसी ईवेंट के दौरान मालती मेरी की पहली तस्वीर प्रियंका ने शेयर की थी।

Read More From एंटरटेनमेंट