वेडिंग

जानें प्रियंका-निक की राजसी शादी की सभी डिटेल्स, क्या होगा खास राजस्थानी मेन्यू

Deepali Porwal  |  Nov 30, 2018
जानें प्रियंका-निक की राजसी शादी की सभी डिटेल्स, क्या होगा खास राजस्थानी मेन्यू

बॉलीवुड में इन दिनों जश्न का माहौल है। दीपिका- रणवीर की प्राइवेट इटली वेडिंग के बाद अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जोधपुर में अपनी रॉयल वेडिंग की तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों के ही परिजन और खास दोस्त इनकी शादी में शरीका होने के लिए पैलेस पहुंच चुके हैं। जानिए, इनकी शादी का पूरा कार्यक्रम।

प्री वेडिंग से लेकर सात फेरों तक

बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज़ काफी बढ़ गया है। जहां विरुष्का और दीपवीर ने अपनी शादी के लिए इटली जैसी खूबसूरत लोकेशन चुनी, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही शादी करने का फैसला किया है।

शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग का कार्यक्रम चार दिनों (29 नवंबर से 2 दिसंबर) तक चलेगा। पूजा से शुरू हुईं प्री वेडिंग रस्मों में मेहंदी, संगीत, हल्दी व कई मेजर डिनर्स भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी करेंगे और फिर उसके बाद 2 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मेन्यू में मिलेगा शाही स्वाद

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी राजस्थान से है, ऐसे में इतना तो तय है कि देश- विदेश के स्पेशल कुज़ीन के साथ ही इनके मेन्यू में राजस्थानी डिशेज़ की भरमार होगी। प्रियंका और निक की शाही शादी में इटैलियन, मेक्सिकन, चाइनीज़ और कॉन्टिनेंटल खाने के साथ ही दाल बाटी चूरमा, प्याज की कचौरी, गट्टे की सब्ज़ी और मिर्ची वड़ा जैसी लोकप्रिय राजस्थानी डिशेज़ भी सर्व की जा सकती हैं। खाने के बाद निकयांका (निक- प्रियंका) के मेहमान डेज़र्ट में केक्स और दूसरी मिठाइयों के साथ ही राजस्थान में मशहूर घेवर, कलाकंद, मोहनथाल और मूंग दाल का हलवा का स्वाद भी चख सकते हैं।

उपहारों की खास डिमांड…

आमतौर पर सेलिब्रिटीज़ अपनी शादी व रिसेप्शन में मेहमानों से कोई भी उपहार न लाने का अनुरोध करते हैं। वहीं, प्रियंका ने अपने गेस्ट्स के लिए गिफ्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें टीवी से लेकर बर्तनों तक काफी चीज़ें शामिल हैं। प्रियंका ने अमेज़न वेडिंग रजिस्ट्री पर कुछ ऐसे आइटम्स शॉर्टलिस्ट किए हैं, जिनके साथ वे अपनी ज़िंदगी के नए सफर की शुरुआत करना चाहती हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी गिफ्ट लिस्ट शेयर की है। गिफ्ट्स का यह कल्चर इंडिया में नया है मगर यू.एस. और यूरोप में यह काफी प्रचलित है। प्रियंका ने अपने घर- गृहस्थी के सामान के साथ ही पति निक जोनस और डॉग डायना के लिए भी गिफ्ट्स मंगवाए हैं।

इस शाही शादी की सभी अपडेट्स जानने के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें – 

शादी से पहले भारत से दूर हुईं प्रियंका चोपड़ा

निक के साथ प्रियंका ने मनाया थैंक्सगिविंग डे

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक शर्त

Read More From वेडिंग