वेडिंग

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

Archana Chaturvedi  |  Dec 4, 2018
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी बहू बन गई हैं। उन्होंने पॉप स्टार निक जोनस से 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू रीति- रिवाज से शादी की है। बता दें कि प्रियंका की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुई हैं। इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका के ससुरालवाले काफी लाइमलाइट में रहे थे। उनके जेठ, जो जोनस, जेठानी सोफी टर्नर भी भारतीय मीडिया में सबसे ज्यादा छाए रहे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की सगाई से लेकर उनकी शादी तक निक की मां और प्रियंका की सासू मां डेनिस जोनस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बहू को एक ऐसी बेशकीमती चीज गिफ्ट की है, जो अब तक का सबसे महंगा तोहफा माना जा रहा है। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेनिस जोनस ने अपनी छोटी बहू यानि कि प्रियंका चोपड़ा को शादी के बाद पहला तोहफा दिया है, जोकि हीरे के ईयररिंग्स हैं। बताया जा रहा है कि ये ईयररिंग्स बिलकुल भी आम नहीं हैं। इनकी कीमत और इनमें किया गया हीरे का काम इन्हें बेहद खास बनाते हैं। अब ऐसा हो भी क्यों न, आखिर प्रियंका की सासू मां ने उन्हें ये बेशकीमती तोहफा मुंह दिखाई में जो दिया है!

जानिए ईयररिंग्स की कीमत Priyanka Chopra Denise Jonas Wedding Gift

(फोटो सोर्स – इंस्टाग्राम)

बताया जा रहा है कि इन ईयररिंग्स की कीमत लगभग 79,500 डॉलर के करीब है, जोकि इंडियन करेंसी में 55.46 लाख रुपए है। इस कीमत में तो कोई इंसान आराम से एक अच्छा- खासा फ्लैट खरीद सकता है। इन ईयररिंग्स का कुल वजन 6.7 कैरेट है। ये कोई मामूली झुमके नहीं हैं, जो प्रियंका की सास ने उन्हें तोहफे में दिये हैं। इसमें 1, 2 नहीं बल्कि पूरे 170 हीरे जड़े हुए हैं, जोकि इसे और भी खास और नायाब बनाते हैं।

कुछ ऐसी थी प्रियंका- निक की रॉयल वेडिंग

(फोटो सोर्स – इंस्टाग्राम)

प्रियंका- निक की रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रखी गई थी। हॉलीवुड सितारे भी इस शादी में मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। साथ ही जश्न में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ था। शादी की रस्मों की तस्वीरें प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। बता दें कि इस शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा है।

प्रियंका और निक की शादी से जुड़े अन्य अपडेट पाने के लिए बने रहिएगा हमारे साथ …

ये भी पढ़ें –

मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा … कुछ इस तरह दिखा शादी के बाद प्रियंका का अंदाज

पूजा फंक्शन में दिखा प्रियंका चोपड़ा के विदेशी ससुराल वालों का देसी लुक, देखिए तस्वीरें

अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

Read More From वेडिंग