Dating

प्रियंका चोपड़ा- करीना कपूर ने लगाई अर्जुन- मलाइका के रिश्ते पर मुहर

Deepali Porwal  |  Feb 25, 2019
प्रियंका चोपड़ा- करीना कपूर ने लगाई अर्जुन- मलाइका के रिश्ते पर मुहर

इस समय बॉलीवुड के गलियारे में अगर कोई रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वह है अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का। इन दोनों का अफेयर लंबे समय से सुर्खियों में है, जहां पहले ये साथ में मीडिया के सामने आने से कतराते थे, वहीं अब अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती नज़र आ जाती हैं। हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) सीज़न 6 के सेट पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इन दोनों के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका- अर्जुन के रिश्ते पर सवाल

करण जौहर (Karan Johar) अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में कॉफी के साथ ही सेलिब्रिटीज़ से कई तरह के सवाल भी पूछते हैं। कभी वे सवाल खुद उन स्टार्स की ज़िंदगी पर आधारित होते हैं तो कभी वे दूसरों की ज़िंदगियों से जुड़े हुए होते हैं। ‘कॉफी विद करण’ के सीज़न 6 का फिनाले एपिसोड आ चुका है, जिसमें करण के सवालों का शिकार बनी थीं करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)। सवाल- जवाब के कई इंट्रेस्टिंग राउंड के बाद करण जौहर ने बातचीत की दिशा को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की तरफ मोड़ दिया था।

करीना ने रिश्ते को दी हरी झंडी

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती से तो सभी परिचित हैं। करण जौहर ने ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन किसको डेट कर रहे हैं? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्हें बस इतना पता है कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

फिर करण ने करीना कपूर से इस बाबत पूछा तो उन्होंने भी हां कह कर दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी। हालांकि, मलाइका और अर्जुन की शादी के सवाल पर दोनों ने ही चुप रहना बेहतर समझा।

बढ़ रही हैं नज़दीकियां

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अफेयर की खबरें अब आम हो चुकी हैं। ये दोनों पब्लिक इवेंट्स और पार्टियों में अक्सर साथ नज़र आते हैं। अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर के घर में आयोजित एक पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थीं, जिनमें अर्जुन और मलाइका काफी करीब थे।

सिर्फ इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो हाल ही में अर्जुन को मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान के साथ लंच डेट पर भी साथ में देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों की शादी की शहनाई बज सकती है।

ये भी पढ़ें :

फिर करीब आ रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

जानें, अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा के नज़दीकी रिश्ते की सच्चाई

इसलिए हुआ था अरबाज और मलाइका का तलाक

जाह्नवी कपूर ने भाई अर्जुन के साथ किया छोटे पर्दे पर डेब्यू

Read More From Dating