Hindi

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का क्यूट चेहरा, आराम से सोती दिख रही हैं मालती

Megha Sharma  |  Nov 23, 2022
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का क्यूट चेहरा, आराम से सोती दिख रही हैं मालती

एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की नई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, बुधवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें मालती मेरी सोते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में मालती बेबी स्ट्रोलर के एक तरफ की साइड लीन हैं। बेबी ने व्हाइट स्वेटर और पिंक हैट लगा रखी है और उन्होंने ब्लैंकेट ओड़ रखा है।

वैसे तो प्रियंका अक्सर ही दिल के इमोजी के साथ बेी का चेहरा ढक देती हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस वजह से फैंस मालती का आधा चेहरा देख सकते हैं। वहीं मालती की आंखें गर्म कैप से ढकी हुई हैं। इस दौरान मालती का एक हाथ उनके कंबल के ऊपर होता है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, I mean… (दिल वाली आंखें और 3 दिल के इमोजी के साथ। इस तस्वीर में मालती का पैसीफायर और खिलोना भी साथ में दिखाई दे रहा है।

Instagram

गौरतलब है कि प्रियंका ने निक से दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। वहीं जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था।

Read More From Hindi