एंटरटेनमेंट

Good News: प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं चाची, जेठानी सोफी टर्नर हैं प्रेगनेंट

Supriya Srivastava  |  Feb 13, 2020
Good News: प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं चाची, जेठानी सोफी टर्नर हैं प्रेगनेंट
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को विदेसी बहू बने काफी समय बीत चुका है। इस दौरान वो परिवार से पूरी तरह घुल मिल गई हैं। खासतौर पर उनकी जेठानी सोफी टर्नर से प्रियंका चोपड़ा की खूब जमती है। अब प्रियंका के ससुराल से एक खुशखबरी आ रही है। खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द चाची बनने वाली हैं। जी हां, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर प्रेगनेंट हैं।    
ये भी पढ़ें- प्रियंका- निक ने खोला राज़, बताया अपने बेडरूम में किस नियम को सख्ती से लागू करते हैं दोनों
एक सेलिब्रिटी न्यूज़ और गपशप साइट ने सोफी टर्नर के प्रेगनेंट होने की खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट की मानें तो जो जोनस और सोफी टर्नर इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है।
 
वैसे इस खबर से अगर कोई सबसे ज्यादा उत्साहित होगा, तो वो होंगी प्रियंका चोपड़ा, क्योंकि भले ही ये सोफी टर्नर और जो जोनस की पहली संतान हो लेकिन इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार चाची बनने का मौका मिल जाएगा। 
ये भी पढ़ें- मोना सिंह सहित इन सेलिब्रिटीज़ ने अपनी शादी में पहना प्रियंका चोपड़ा वाला ब्राइडल लहंगा

Instagram

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अपनी प्रेगनेंसी के मुताबिक कपड़ों की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ स्टार सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनस साल 2016 से एक साथ हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। इसके बाद 2017 में दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिये दुनिया के सामने सगाई करने का ऐलान किया था।
पिछले साल मई 2019 में ही जो और सोफी शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने फ्रांस में शानदार तरीके से शादी की थी। कुछ समय पहले ही जो जोनस और सोफी टर्नर को एक साथ लंदन की सड़कों पर घुमते हुए स्पॉट किया गया था।  
 
ये भी पढ़ें- देखिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बाबू निक के शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो…
 

Read More From एंटरटेनमेंट