एंटरटेनमेंट

मुंबई में हैं प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में उन्हें मिला यह खास सरप्राइज़

Deepali Porwal  |  Dec 18, 2017
मुंबई में हैं प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में उन्हें मिला यह खास सरप्राइज़

बॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की बेहद व्यस्त एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। भारतीय सिनेमा के साथ ही वे हॉलीवुड में भी कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं।

छुट्टियों में पसंद अपना शहर

क्वॉन्टिको के सीज़न 3 से कुछ समय का ब्रेक लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने शहर मुंबई लौट आईं हैं। वे क्रिसमस की छुट्टियां अपनी मां और खास दोस्तों के साथ बिताना चाहती हैं। घर वापस आने की खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘इज़िंट इट रोमैंटिक’ की शूटिंग भी पूरी की है।

इंस्टाग्राम पर बढ़ा परिवार

फैंस के बीच पीसी के तौर पर मशहूर प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां फैंस उनकी ज़िंदगी से जुड़े हर अपडेट की जानकारी रखना चाहते हैं, वहीं वे भी उन्हें कभी निराश नहीं करती हैं। फिलहाल प्रियंका को इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस मौके पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी सोशल फैमिली को धन्यवाद कहा है।

प्रियंका की खुशी में शामिल उनके फैंस को भी हमारी तरफ से हैप्पी हॉलिडेज़!

Read More From एंटरटेनमेंट