वेडिंग

शादी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बदला अपना नाम, वायरल हुईं हिंदू वेडिंग के बाद की भी तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Dec 7, 2018
शादी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बदला अपना नाम, वायरल हुईं हिंदू वेडिंग के बाद की भी तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी बाबू निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी रॉयल वेडिंग के चर्चे देश- विदेश तक हो रहे हैं। इन्होंने 2 दिंसबर को शादी की थी। ऐसे में सभी रीति- रिवाजों को निभाते हुए प्रिंयका ने शादी के 4 दिन बाद सोशल मीडिया पर अपना सरनेम भी बदल लिया।

जी हां, प्रियंका अब मिसेज जोनस हो गई हैं। और शादी के बाद ज्यादातर शादीशुदा लड़कियों की तरह उन्होंने भी अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ कर लिया है।

ये भी पढ़ें – शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक बड़ा फैसला

न्यूमेरोलॉजिस्ट एक्सपर्ट ने भी दी थी नाम बदलने की सलाह

देश के जाने- माने फेमस सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी ने POPxo से हुई खास बातचीत में बताया भी था कि प्रियंका के सितारे सही दिशा में हैं, लेकिन ये सितारे उन्हें इससे भी अधिक प्रसिद्धि तभी दिला सकते हैं जब वो अपना नाम बदल लेंगीं। यही नहीं उन्होंने प्रियंका और निक की मैरिड लाइफ को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं।

ये भी पढ़ें – संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

हिंदू वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने किया था जबरदस्त डांस

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में दो अलग- अलग तरह के रिवाजों से हुई थी। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज से और फिर बाद में 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की। हिंदू वेडिंग के बाद एक सेलिब्रेशन फंक्शन रखा गया था, जिसमें प्रियंका और निक ने जबरदस्त डांस किया। इस फंक्शन की कुछ  तस्वीरें पीपुल मैगजीन ने जारी की है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस फंक्शन में प्रियंका ने रेड कलर का गाउन पहना था, जिसमें उनका बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक भी उभरकर सामने आ रहा है। वहीं, निक जोनस सिल्वर कलर के सूट में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

इस तस्वीर में प्रियंका काफी खुश नजर आ रहे हैं और वो अपनी शादी के इन खूबसूरत लम्हों को फुल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

इस दिन होगा प्रियंका और निक का दूसरा रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक ने 20 दिसंबर को मुबंई में अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा है। इससे पहले उन्होंने 4 दिसंबर को दिल्ली में परिवार, रिश्तेदार और वीआईपी लोगों के लिए भी एक स्पेशल रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

(इमेज सोर्स – इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

Read More From वेडिंग