ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक बड़ा फैसला

शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक बड़ा फैसला

सोनम कपूर अपने बेस्ट फ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस सेलिब्रिटी वेडिंग में हर रस्मोरिवाज को आम लड़की की तरह निभाते हुए सोनम ने शादी होते ही एक बड़ा फैसला लिया है। सुबह शादी की रस्म पूरी करने के बाद रात में मुंबई के ‘द लीला’ होटल में आनंद आहूजा और सोनम कपूर के रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है।

पोस्ट वेडिंग रस्म है नया वेडिंग ट्रेंड

मेहंदी से लेकर शादी तक, हर रस्म में कपूर फैमिली ने सभी रस्मों को पारंपरिक अंदाज में निभाया है। प्री वेडिंग फंक्शन में चूड़ा बांधने की रस्म हो या कलीरे छनकाने की, हर रस्म को एक आम भारतीय परिवार की तरह निभाया गया है। भाई हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ एक्ट्रेस सोनम कपूर के सिर के ऊपर दुपट्टा डाले हुए उन्हें बाहर तक लाए थे। आजकल विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना सरनेम बदलने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। उसी ट्रेंड को अब बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आगे बढ़ा रही हैं।

सोनम कपूर ने बदला सरनेम

सोनम कपूर की शादी उनकी आंटी कविता सिंह के हेरिटेज बंगले में सिख रीति-रिवाज के साथ हुई थी। इस प्राइवेट वेडिंग में भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखने लायक था। किसी भी आम लड़की की तरह सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी करते ही अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ लिया है। सोनम कपूर ने बिना देर किए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे ‘आहूजा’ जोड़ लिया है। शादी से पहले सोनम कपूर का इंस्टाग्राम हैंडल @sonamkapoor था, जो कि अब @sonamkapoorahuja हो गया है।

Screenshot %28123%29

ADVERTISEMENT

नवविवाहित जोड़े आनंद आहूजा और सोनम कपूर आहूजा को हार्दिक बधाई!

ये भी पढ़ें :

08 May 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT