एंटरटेनमेंट

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ काफी मस्ती करती हैं प्रियंका चोपड़ा

Deepali Porwal  |  Jul 3, 2018
सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ काफी मस्ती करती हैं प्रियंका चोपड़ा

अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ ब्राजील में छुट्टियां बिताकर प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क लौट चुकी हैं। न्यू यॉर्क वापिस आते ही वे अपने नन्हे दोस्त के साथ समय बिताने में व्यस्त हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा को मिला एक दोस्त

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप में होने के लिए चर्चा में हैं। हालांकि, निक जोनास के साथ ब्राजील ट्रिप से लौटने के बाद प्रियंका अपने दोस्तों से मिलने के लिए समय निकाल रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी खास दोस्त अर्पिता खान शर्मा और उनके बेटे आहिल शर्मा से मिली थीं। सलमान खान फिलहाल ‘दबंग : द टूर रीलोडेड’ के लिए यूनाइटेड स्टेट्स में हैं और उनकी टीम के साथ ही उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भांजा आहिल शर्मा भी वहीं हैं।

प्रियंका का रिफ्रेशिंग लुक

यूं तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का हर लुक निराला होता है पर फिलहाल उनके चेहरे पर वेकेशन की चमक साफ देखी जा सकती है। उनकी दोस्त अर्पिता खान शर्मा ने उनकी और आहिल की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें प्रियंका रेड कलर की लो कट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस पर लगी बेल्ट के गोल्डन बकल को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए प्रियंका ने गोल्डन हील्स पहन रखी हैं। प्रियंका का हाथ थामे हुए नन्हे आहिल भी काफी खुश लग रहे हैं।

सलमान खान का दबंग टूर

सलमान खान अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 3’ की सफलता से अभिभूत हैं। इन दिनों वे कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा व प्रभुदेवा के साथ ‘दबंग : द टूर रीलोडेड’ के लिए अमेरिका में हैं। सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा और भांजे आहिल शर्मा के काफी क्लोज़ हैं, शायद इसीलिए वे इस टूर में इन दोनों को भी अपने साथ ले गए हैं। सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :

रेस 3 रिव्यू : सलमान खान के फैन्स के लिए ईद का तोहफा!

प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने ‘मंगलसूत्र’ का राज़

52 साल के सलमान खान ‘भारत’ में फिर होंगे 18 के

सगाई से पहले श्लोका मेहता ने रचाई मेहंदी, निक जोनास संग आईं प्रियंका चोपड़ा

Read More From एंटरटेनमेंट