एंटरटेनमेंट

इटली की हसीन वादियों में प्रियंका और निक ने किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो और तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Jul 8, 2019
इटली की हसीन वादियों में प्रियंका और निक ने किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फेमस अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) अपने रिलेशनशिप को फुल एंजॉय कर रहे हैं। जब से दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, उनका रोमांटिक अंदाज़ आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है। हाल ही में मिस्टर और मिसेज जोनस का एक बेहद रोमांटिक वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इटली के टस्कनी में एक रोमांटिक वेकेशन पर हैं, जहां की तस्वीरें और वीडियो निक और प्रियंका, दोनों ने ही अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इटली की खूबसूरत वादियों के बीच यह चर्चित सेलिब्रिटी कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो सनसेट के समय का है, जिसकी वजह से वहां का नजारा और भी ज्यादा रोमांटिक दिख रहा है। निक जोनस ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – प्रियंका के लेटेस्ट फोटोशूट पर ट्रोलर्स ने साधा निशाना, कहा – बिना ब्लाउज की साड़ी कौन पहनता है?

 

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी इस रोमांटिक वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वे पेस्टल कलर की मोनोकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में एंजॉय कर रही हैं और सबसे खास बात ये है कि इस ट्रिप के दौरान खुद उनके पति निक जोनस उनके फोटोग्राफर बने हुए हैं। जी हां, प्रियंका ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, ‘वेकेशन का सबसे सही इस्तेमाल हो रहा है, पति खुद फोटो खींच रहे हैं।’

 

प्रियंका और निक का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों साथ में कुकिंग करते दिख रहे थे। दोनों अपने रिलेशनशिप में ताज़गी और रोमांच बरकरार रखने के लिए एक- दूसरे को पूरा समय देते हैं और खूब एंजॉय भी करते हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि निक से शादी करना उनके लिए एक अहम फैसला था। साथ ही यह भी जानकारी दी थी कि फिलहाल वो दोनों एक- दूसरे को खुश रखना सीख रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद प्रियंका की एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें – फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट